India vs New Zealand Test
India vs New Zealand Test: क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मेजबान टीम ने लंच तक बेहद सधी शुरुआत की और एक विकेट पर 77 रन बना लिए है.
शुरुआत में भारतीय तेज गेंदबाजों को हवा और पिच से मदद मिली. इसके बावजूद लाथम और कॉनवे ने संभलकर खेलना जारी रखा.
शुरुआती ओवरों में बुमराह की गेंद पर लाथम को एलबीडब्ल्यू करार दिया गया. उन्होंने तुरंत रिव्यू लिया, और गेंद लेग स्टंप के बाहर निकली. 15वें ओवर में भारत के हाथ एक और मौका आया. दूसरी स्लिप में केएल राहुल से लाथम का कैच छूट गया.
इन दो जीवनदानों से कीवी कप्तान का हौसला बढ़ा. फिर लाथम ने कंबोज और बरार पर चौके जड़े. कॉनवे ने भी बढ़िया टाइमिंग के साथ ड्राइव खेले. दोनों ने पहले विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की.
लंच से ठीक पहले की आखिरी गेंद ने कहानी बदल दी. डेब्यू कर रहे गुरनूर बरार ने कॉनवे को आउट कर दिया. यह बरार के टेस्ट करियर का पहला विकेट भी है. कॉनवे 31 रन बनाकर लौटे, और लाथम 80 गेंदों पर 42 रन बनाकर टिके रहे.
भारत ने इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बरार को उतारा है. न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया.
ये भी पढ़ें- एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के, 406 का वनडे चेज और 720 का टेस्ट स्कोर! 2026 में टीम इंडिया ने तोड़ दिए तमाम कीर्तिमान
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार और जसप्रीत बुमराह.
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी.
-भारत एक्सप्रेस
Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…
Aaj Ka Panchang: आज 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. जानें…
Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर शुक्रवार को आपका दिन कैसा रहेगा? जानें मेष, वृषभ,…
WhatsApp ने Android और iOS यूजर्स के लिए नया मैसेज शेड्यूलिंग फीचर जारी किया है.…
संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…
माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…