मनोरंजन

Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे को होटल के कमरे तक छोड़ने आया शख्स कौन था? भोजपुरी एक्ट्रेस का सुसाइड से पहले का CCTV फुटेज आया सामने

Akanksha Dubey Death: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में फांसी के फंदे से लटकती पाई गई थीं. हालांकि, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया. वहीं एक्ट्रेस के परिजन आकांक्षा के बॉयफ्रेंड और सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर आरोप लगा रहे हैं कि दोनों ने एक्ट्रेस की हत्या कराई. इस बीच, एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक शख्स के साथ आकांक्षा दुबे होटल में दाखिल होती नजर आ रही हैं.

सूत्रों के मुताबिक, ये शख्स आकांक्षा दुबे के साथ होटल में गया था और कुछ देर रूका भी था. इस शख्स का नाम संदीप सिंह बताया जा रहा है. वह अपनी कार से आकांक्षा दुबे को होटल तक छोड़ने आया था. इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस के परिवार वाले सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस ने अभी तक संदीप सिंह को गिरफ्तार क्यों नहीं किया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा के कमरे में दोनों 17 मिनट तक साथ रहे और इसके बाद संदीप सिंह होटल से निकलकर चला गया था. रविवार रात 1.50 बजे होटल के गेट पर काले रंग की एसयूवी रुकती है और उसमें से संदीप सिंह और आकांक्षा बाहर आते हैं. आकांक्षा के साथ संदीप सिंह भी कमरे में गया था और वहां कुछ देर रुका भी था.

ये भी पढ़ें: Bengal violence: रामनवमी पर बंगाल में हिंसा, तनाव के बीच बीजेपी की हाईकोर्ट में याचिका, NIA जांच की मांग

पंखे से लटकता मिला था शव

बता दें कि आकांक्षा का शव अगले दिन सुबह पंखे से लटकता हुआ दिखाई दिया था. वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह और उनके भाई पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था. पुलिस ने समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है. समर सिंह पर एक्ट्रेस की मां ने जब से आरोप लगाया है, उसके बाद से सिंगर फरार हैं. उन्हें कई जिलों में पुलिस तलाश चुकी है लेकिन अभी तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है.

उधर, एक्ट्रेस आकांक्षा की मां ने सीएम योगी से अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है. उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह को फांसी देने की मांग सरकार से की है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

3 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

3 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

4 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

5 hours ago