IPL 2025
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के साथ होने जा रहा है. इस सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन के बाद कई टीमों का संयोजन और कप्तान बदल चुके हैं और सभी टीमें एक बार फिर से दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टी20 लीग की ट्रॉफी जीतने के लिए दमखम दिखाएंगी.
आईपीएल 2025 को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. यह मुकाबले हिंदी और इंग्लिश के अलावा स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर कई क्षेत्रीय भाषाओं में देखे जा सकते हैं. डिजिटल स्ट्रीमिंग की बात करें तो जियोहॉटस्टार पर इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है.
आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे. टॉस का समय शाम 7 बजे होगा. वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा.
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च, 2023 को होगा और इसका समापन 25 मई, 2025 को होगा. सीजन में 10 टीमों के बीच भारत में 13 जगहों पर कुल 74 मैच खेले जाएंगे. खास बात यह है कि कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच की मेजबानी करेगा और यहीं पर सीजन का अंतिम मैच यानी फाइनल भी खेला जाएगा.
आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी ईडन गार्डन्स में 22 मार्च यानी शनिवार को शाम 6 बजे होगी, जिसमें श्रेया घोषाल, दिशा पाटनी जैसी मशहूर बॉलीवुड हस्तियां अपनी प्रस्तुति देंगी. ओपनिंग सेरेमनी का प्रसारण भी टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
आईपीएल में हर सीजन में कोई न कोई बड़ा रिकॉर्ड टूटता है और नए कीर्तिमान बनते हैं. इस सीजन में भी बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर रहेगी. अभी तक इस लीग के इतिहास के टॉप सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर में क्रिस गेल द्वारा 2013 सीजन में खेली गई नाबाद 175 रनों की पारी अभी भी टॉप पर है. गेल ने यह पारी मात्र 66 गेंदों पर खेली थी.
इससे पहले 2008 में बैंडन मैकुलम ने 73 गेंदों पर नाबाद 158 रन बनाए थे, जो अब लीग के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो 2020 के सीजन में केएल राहुल ने 69 गेंदों पर 132 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जो आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है.
गेंदबाजी की बात करें तो आईपीएल 2025 में तीन दिग्गजों की उपस्थिति देखने को मिलेगी जो 200 विकेटों के क्लब में शामिल हो सकते हैं. अब तक युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में सर्वाधिक 205 विकेट लिए हैं. आईपीएल 2025 में भुवनेश्वर कुमार (181 विकेट), सुनील नरेन (180 विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (180 विकेट) के पास 200 विकेटों के खास क्लब में शामिल होने का अच्छा मौका है.
यह भी पढ़ें- IPL 2025: मुंबई इंडियंस के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी
वहीं, सर्वाधिक मैचों की बात करें तो भारत के तीन दिग्गजों के नाम यह रिकॉर्ड है. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 264 मैच खेले हैं. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम 257 आईपीएल मैच हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम 252 मैच हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल…
Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई के अंधेरी स्थित होटल के…
Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…