आईपीएल

IPL 2025 : 14 में से 11 बार, जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब

IPL 2025: पंजाब किंग्स ने अहमदाबाद में रविवार खेले गए क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से शिकस्त दी. इसी के साथ पंजाब ने आईपीएल (IPL) इतिहास में दूसरी बार खिताबी मैच में अपनी जगह बना ली. इससे पहले पंजाब की टीम साल 2014 में आईपीएल (IPL) फाइनल खेली थी.

3 जून को होगा IPL का फाइनल

आईपीएल-2025 का फाइनल मैच तीन जून को अहमदाबाद में ही खेला जाना है, जहां किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. क्वालीफायर-1 में पंजाब को ही शिकस्त देकर आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंची है.

ऐसा 9 साल बाद होने जा रहा है, जब आरसीबी खिताबी मैच खेलेगी. इससे पहले आरसीबी ने साल 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेला था. ये फैक्ट है कि 14 में से 11 बार ऐसा हुआ, जब क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही उस सीजन टाइटल भी जीता. साल 2008 से 2010 तक IPL सेमीफाइनल फॉर्मेट में लीग के नॉकआउट मैच खेले जाते थे. उस वक्त दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेला जाता था.

यह भी पढ़ें-  IPL 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, फाइनल में पहुंची पंजाब किग्स

साल 2011 में नियम बदला और प्लेऑफ की शुरुआत हुई. नए सिस्टम के तहत प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो बार मौके मिलते हैं. जब से नए प्लेऑफ सिस्टम की शुरुआत हुई है, तब से लेकर साल 2024 तक क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम ने 11 बार उस सीजन ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है.

आरसीबी की टीम: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल, ब्लेसिंग मुजारबानी, टिम सेफर्ट.

पंजाब किंग्स की टीम: नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, एरोन हार्डी, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, काइल जैमीसन.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

3 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

3 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

4 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

4 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

4 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

5 hours ago