आईपीएल

IPL 2025: SRH के सामने ‘करो या मरो’ वाली स्थिति, दिल्ली से हारी तो आईपीएल से OUT, आज Hyderabad में भिड़ेंगी दोनों टीमें

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का 55वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय, समयानुसार शाम 7.30 से मैच का प्रसारण शुरू होगा.

SRH को हर हाल में जीतना होगा मैच

टूर्नामेंट में खुद को जीवित रखने के लिहाज से यह मैच हैदराबाद (SRH) के लिए काफी महत्वपूर्ण है. अगर दिल्ली से हारे तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. 10 मैचों में हैदराबाद के पास 6 अंक हैं और अंक तालिका में टीम 9वें स्थान पर है. प्लेऑफ में बने रहने के लिए हैदराबाद को हर हाल में दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी.

5वें स्थान पर है दिल्ली कैपिटल्स

वहीं, दिल्ली अंक तालिका में 5वें स्थान पर है. दिल्ली ने टूर्नामेंट में अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 6 मैचों में जीत हासिल हुई. दोनों टीमों के बीच 25 मैचों में आमना-सामना हुआ है, जिसमें हैदराबाद (SRH) की टीम ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों में बाजी मारी है. हालांकि, पिछले 5 मैचों में दिल्ली की टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है जबकि हैदराबाद को सिर्फ 2 बार जीत मिली है.

SRH में बल्लेबाजी कमजोर

हैदराबाद (SRH) के लिए इस सीजन सबसे बड़ी कमजोरी उनकी बल्लेबाजी उभरकर सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया मूल के बल्लेबाज ट्रेविस हेड की एक या दो पारी को छोड़ दिया जाए तो वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं. वहीं, ईशान किशन की एक पारी को छोड़ दिया जाए तो वह इस सीजन में आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं. अभिषेक शर्मा ने रन चेज के दौरान टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली हैं लेकिन टीम को जीत नहीं मिल पाई. गेंदबाजी के मोर्चे पर मोहम्मद शमी हैदराबाद की गेंदबाजी क्रम की कमजोर कड़ी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2025: रियान पराग की तूफानी पारी गई बेकार, रोमांचक मुकाबले में KKR ने राजस्थान को 1 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स की टीम का गेंदबाजी और बल्लेबाजी क्रम में काफी संतुलन दिखाई दे रहा है. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हर्ष दुबे को मौका दे सकती है. हैदराबाद ने स्मरण रविचंद्रन की जगह हर्ष दुबे को शेष मैचों के लिए शामिल किया है. दुबे ऑलराउंडर हैं और घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं. उन्होंने 16 टी20, 20 लिस्ट ए मैच और 18 प्रथम श्रेणी मैचों में 127 विकेट और 941 रन बनाए हैं. वे 30 लाख रुपये में हैदराबाद से जुड़ेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

36 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago