भारतीय शेयर बाजार में तेजी.
Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) सोमवार को तेजी के साथ खुला. बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है. सुबह 9:36 पर सेंसेक्स 276 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,741 और निफ्टी 78 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,425 पर था.
सेंसेक्स को अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, टाइटन और टाटा मोटर्स जैसे शेयर ऊपर खींचने का काम कर रहे हैं. लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 344 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,050 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 24 अंक की मजबूती के साथ 16,466 पर था.
चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया ने कहा, ” Stock Market में सकारात्मक शुरुआत के बाद निफ्टी को 24,300, 24,200 और 24,000 पर सपोर्ट मिल सकता है. ऊपरी स्तर पर 24,500 एक रुकावट हो सकता है. अगर यह टूटता है तो 24,600 और 24,800 के स्तर देखने को मिल सकते हैं.”
सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और एनर्जी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स हैं. पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी इंडेक्स में कमजोरी बनी हुई है. सेंसेक्स में अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, टाइटन, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, टीसीएस, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी टॉप गेनर्स थे. कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, एलएंडटी और इंडसइंड बैंक टॉप लूजर्स थे.
एशिया में टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सियोल समेत प्रमुख क्षेत्रीय बाजार (Stock Market) अपने-अपने सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई बाजार लाल निशान में थे. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार (Stock Market) बढ़त के साथ बंद हुआ. सत्र के दौरान टेक्नोलॉजी नैस्डैक में 1.51 प्रतिशत की तेजी आई. विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार 12वें सत्र में 2 मई को शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने 2,769 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 3,290 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…
कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…
Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…
MPNRC donkey nursing registration certificate: मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल ने जारी किया 'DONKEY MPNRC' के…
भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…
भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…