आईपीएल

IPL 2025: धमाकेदार वापसी को तैयार मुंबई इंडियंस, इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

Mumbai Indians Team Preview: मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाती है. हालांकि  पिछले कुछ सीजन मुंबई के लिए उतने अच्छे नहीं रहे और पिछले सीजन में तो फैंस को रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का निर्णय भी पचाना मुश्किल हो गया था.

इसका असर टीम के मनोबल पर भी पड़ा था. लेकिन IPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने पुरानी अस्थिरता को पीछे छोड़ते हुए एक मजबूत सीजन की ओर कदम बढ़ा लिया है.

हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में आत्मविश्वास से भरी टीम

पिछले चार सीज़न में दो बार अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस इस बार कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में कहीं अधिक आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है. हार्दिक ने हाल ही में दो महत्वपूर्ण आईसीसी टूर्नामेंट्स, टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.

हार्दिक और रोहित शर्मा, दोनों ही मुंबई इंडियंस के नेतृत्व का अहम हिस्सा हैं. इस बार टीम में हार्दिक की कप्तानी के लिए पूरी तरह से स्वीकार्यता है, जो नीलामी में रिटेन किए गए खिलाड़ियों से भी जाहिर होती है.

जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी

मुंबई इंडियंस ने इस बार नीलामी में जसप्रीत बुमराह के साथ ट्रेंट बोल्ट को भी शामिल कर शानदार पेस अटैक तैयार किया है. पिछले दो सीज़न में इन दोनों गेंदबाजों का पावरप्ले इकॉनमी रेट केवल 6.5 रहा है, जो यह दर्शाता है कि ये दोनों मिलकर एक मजबूत गेंदबाजी जोड़ी साबित हो सकते हैं.

तूफानी बल्लेबाजों से भरी मुंबई

बल्लेबाजी की बात करें तो रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे धाकड़ बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट संयुक्त रूप से 150.62 रहा है, जो टीम की बैटिंग पावर को मजबूत बनाता है.

स्पिन डिपार्टमेंट: मिशेल सैंटनर पर निर्भरता

इस बार दीपक चाहर भी मुंबई इंडियंस के पेस अटैक का हिस्सा हैं. स्पिन विभाग में मिशेल सैंटनर, मुजीब उर रहमान और करन शर्मा हैं. हालांकि, स्पिन विभाग में सैंटनर के अलावा कोई और अनुभवी स्पिनर नहीं है, जो टीम की कमजोर कड़ी बन सकता है. अगर सैंटनर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते, तो बाकी स्पिनरों पर जिम्मेदारी बढ़ जाएगी, और ये स्पिन अटैक अभी युवा है.

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सवाल

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस भी मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा सवाल है. बुमराह की पूरे सीज़न में उपलब्धता, मुंबई की गेंदबाजी की दिशा को तय करेगी.

युवा विदेशी बल्लेबाजों का जोश

युवा विदेशी बल्लेबाजों की बात करें तो विल जैक्स, बेवॉन जैकब्स और रयान रिकेल्टन जैसे बड़े हिटर टीम का हिस्सा हैं. इन विदेशी खिलाड़ियों के अलावा, रोबिन मिंज, विग्नेश पुथुर और राज बावा जैसे घरेलू खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं. रोहित शर्मा की बेहतरीन फॉर्म और हार्दिक पांड्या का धुआंधार ऑलराउंड प्रदर्शन इस बार मुंबई इंडियंस के बेहतर प्रदर्शन का वादा करता है.

वानखेड़े स्टेडियम: रन बनने की संभावना

मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम है, जहां पर रन बनाने की अच्छी संभावना रहती है. पिछले दो सीज़न में यहां 9.84 रन प्रति ओवर की दर से रनों की बौछार हुई है. वानखेड़े में ओस का भी प्रभाव रहता है, और टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी का निर्णय लेती है.

मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में स्थान?

कुल मिलाकर, मुंबई इंडियंस इस बार एक मजबूत टीम के रूप में दिख रही है. पिछले सीज़न में 10वें स्थान पर रहने के बावजूद, पांच बार की चैंपियन टीम इस बार प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए तैयार है.

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम इस प्रकार है:

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सैंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कोर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, करन शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वी. सत्यनारायण पेनमत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह.


इसे भी पढ़ें- मोहम्‍मद रिजवान और बाबर आजम को ड्रॉप करने के बाद पाकिस्‍तान ने 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे तेज 200+ रन चेज किया


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago