खेल

मोहम्‍मद रिजवान और बाबर आजम को ड्रॉप करने के बाद पाकिस्‍तान ने 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे तेज 200+ रन चेज किया

NZ vs PAK 3rd T20I: ऑकलैंड के ईडन पार्क में 21 मार्च को पाकिस्‍तान ने इतिहास रच दिया. न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में पाकिस्‍तान ने 205 रनों का लक्ष्‍य सिर्फ 16 ओवर में हासिल कर लिया. यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम द्वारा सबसे तेज 200+ रन चेज करने का रिकॉर्ड बन गया. इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम था, जो 2007 के टी20 वर्ल्‍ड कप में बना था.

17 साल पहले जोहान्‍सबर्ग के वांडरर्स स्‍टेडियम में साउथ अफ्रीका ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 206 रन का लक्ष्‍य 17.4 ओवर में हासिल किया था. उस मैच में हर्शल गिब्‍स ने 55 गेंदों पर नाबाद 90 रन बनाए थे, जिससे क्रिस गेल की 117 रनों की शतकीय पारी बेकार चली गई थी.

मार्क चैपमैन की पारी गई बेकार

अब 17 साल बाद न्‍यूजीलैंड के मार्क चैपमैन की 44 गेंदों पर खेली गई 94 रन की पारी भी बेकार चली गई. पाकिस्‍तान के 22 वर्षीय ओपनर हसन नवाज ने दो लगातार डक के बाद जोरदार वापसी की. उन्‍होंने सिर्फ 45 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए और पाकिस्‍तान के लिए सबसे तेज टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम था, जिन्‍होंने 2021 में सेंटूरियन में 49 गेंदों पर शतक जड़ा था.

पाकिस्‍तान इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर भी है. 2021 में सेंचुरियन के सुपरस्‍पोर्ट पार्क में पाकिस्‍तान ने 204 रन का लक्ष्‍य सिर्फ 18 ओवर में हासिल किया था. उस मैच में बाबर आजम ने 59 गेंदों पर 122 रन बनाए थे.

सलमान आगा की कप्‍तानी में पाकिस्‍तान की धमाकेदार जीत

इस सीरीज में पाकिस्‍तान ने मोहम्‍मद रिजवान और बाबर आजम को बाहर कर दिया था और सलमान आगा को नया कप्‍तान बनाया गया. शुरुआती दो मैच हारने के बाद पाकिस्‍तान के लिए तीसरा मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा था. हसन नवाज पर दबाव था क्‍योंकि वे अपने पहले दो मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए थे. लेकिन इस मैच में उन्‍होंने इतिहास रच दिया.

जीत के बाद कप्‍तान सलमान आगा ने कहा, “शानदार प्रदर्शन! यह एक सही क्रिकेट मैच था. हमारे गेंदबाजों ने अच्‍छी शुरुआत की और फिर दोनों युवा बल्‍लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया. जब आप युवाओं को मौका देंगे, तो वे अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे. 200 इस पिच पर एक सामान्‍य स्‍कोर था, लेकिन मैंने लड़कों से कहा था कि अगर हम अच्‍छी बल्‍लेबाजी करेंगे तो इसे चेज कर सकते हैं. गेंदबाजों ने न्‍यूजीलैंड को 200 तक रोककर शानदार काम किया. यह हमारे लिए ‘करो या मरो’ का मैच था और हम बस मैदान में जाकर इसका आनंद लेना चाहते थे.”

हालांकि, बाबर आजम और मोहम्‍मद रिजवान 29 मार्च से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago