आईपीएल

शतक से चुकने के बाद भी इस Record लिस्ट में शामिल हुए श्रेयस अय्यर; सहवाग, वाटसन, गेल और बटलर की कर ली बराबरी

Shreyas Iyer 97 not out: आईपीएल 2025 की शुरुआत शानदार अंदाज में हो चुकी है और इस सीजन में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. ऐसा ही एक मैच गुजरात और पंजाब के बीच खेला गया, जिसमें बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए. इस मुकाबले में पंजाब की कमान संभाल रहे श्रेयस अय्यर ने गुजरात के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली. हालांकि, वह शतक से सिर्फ 3 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी इस पारी ने पंजाब को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

श्रेयस ने पंजाब के लिए कप्तानी में डेब्यू करते हुए न केवल टीम को विजयी बनाया, बल्कि आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इससे पहले, जब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी की शुरुआत की थी, तब भी वह 93 रनों पर नाबाद रहे थे. यानी श्रेयस दो बार आईपीएल में 90 के स्कोर पर नाबाद रह चुके हैं, चाहे वह कप्तान के तौर पर हों या खिलाड़ी के रूप में.

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 90+ पर नाबाद रहने वाले बल्लेबाज

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार नाइनटीज में नाबाद रहने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है. धवन 4 बार 90 से ऊपर स्कोर पर नाबाद रहे हैं. उनके बाद डेविड वार्नर, विराट कोहली और केएल राहुल का नंबर आता है, जो 3-3 बार ऐसा कर चुके हैं. वहीं, श्रेयस अय्यर ने दो बार यह कारनामा किया और क्रिस गेल, जोस बटलर, शेन वॉटसन और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों के साथ इस सूची में शामिल हो गए.

4 – शिखर धवन

3 – डेविड वार्नर

3 – विराट कोहली

3 – केएल राहुल

2 – क्रिस गेल

2 – जोस बटलर

2 – शेन वॉटसन

2 – वीरेंद्र सहवाग

2 – श्रेयस अय्यर

संजू सैमसन के रिकॉर्ड की बराबरी

गुजरात के खिलाफ जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर ने टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान अपनी 50वीं जीत हासिल की. इसके साथ ही उन्होंने संजू सैमसन की बराबरी कर ली, जिनके नाम भी टी20 में कप्तान के तौर पर 50 जीत दर्ज हैं. टी20 क्रिकेट में भारतीय कप्तानों में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है, जिन्होंने 189 मैचों में जीत हासिल की है.

टी20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत (भारतीय)

189 – एमएस धोनी (322 मैच)

140 – रोहित शर्मा (225 मैच)

98 – गौतम गंभीर (170 मैच)

96 – विराट कोहली (193 मैच)

51 – दिनेश कार्तिक (77 मैच)

50 – संजू सैमसन (93 मैच)

50 – श्रेयस अय्यर (84 मैच)

श्रेयस अय्यर की इस शानदार पारी और कप्तानी ने फैंस का दिल जीत लिया और वह एक बार फिर चर्चा में आ गए. यह सीजन उनके लिए और भी खास हो सकता है अगर वह ऐसे ही प्रदर्शन जारी रखें.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 minutes ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

22 minutes ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

59 minutes ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

2 hours ago