Free Liquor: अगर आप शराब के शौकीन हैं और सस्ते में बढ़िया ऑफर की तलाश में हैं, तो नोएडा और गाजियाबाद में आपके लिए शानदार मौका है. अक्सर लोग सस्ती शराब खरीदने के लिए हरियाणा तक का सफर करते हैं, लेकिन इस बार यूपी में ही बड़ा ऑफर मिल रहा है. अगर आप इन शहरों में रहते हैं, तो इस ऑफर का फायदा जरूर उठाएं. लेकिन इससे पहले पूरी खबर जान लीजिए.
नोएडा और गाजियाबाद के कई शराब ठेकों पर ‘एक के साथ एक फ्री’ का ऑफर दिया जा रहा है. इस वजह से दुकानों पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. कई ठेकों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं. दरअसल, यह खास ऑफर वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए दिया गया है, जो 31 मार्च तक जारी रहेगा. इसके बाद बचा हुआ स्टॉक जब्त कर लिया जाएगा. हालांकि, यह ऑफर हर ठेके पर नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा दुकानों पर ही लागू किया गया है. इससे पहले दिल्ली में भी ऐसा ही ऑफर दिया गया था, जिसका लोगों ने जमकर फायदा उठाया था.
उत्तर प्रदेश में एक्साइज विभाग का वित्तीय वर्ष 31 मार्च को खत्म हो रहा है. नियमों के अनुसार, शराब ठेकेदारों को रात 12 बजे तक अपना पूरा स्टॉक खत्म करना होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो बची हुई शराब सरकारी खाते में जमा कर दी जाएगी और उसकी बिक्री बंद हो जाएगी. इसी वजह से ठेकेदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर दे रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक स्टॉक खत्म हो सके.
इस ऑफर के चलते सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में शराब की दुकानों पर लोगों की भीड़ साफ देखी जा सकती है. बताया जा रहा है कि एक दुकान पर ‘एक के साथ एक फ्री’ का ऑफर मिलते ही वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी. एक-दो बोतल खरीदने वाले लोग अब पूरी पेटी लेकर जा रहे हैं.
नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित एक शराब दुकान पर यह ऑफर मिलने के बाद वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. कुछ लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तो कुछ भीड़ में धक्का-मुक्की करते नजर आए. इसी दौरान एक ग्राहक खुशी-खुशी पूरी पेटी लेकर जाता दिखाई दिया, मानो उसकी लॉटरी लग गई हो.
ये भी पढ़ें: CM Yogi Adityanath Biopic: सब छोड़ के आया हूं, शिष्य बनकर आया था लोगों ने सरकार बना दिया…
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…