KKR vs SRH
KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदाराबाद (SRH) आज (2 अप्रैल) आईपीएल में आमने-सामने हैं. यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी. KKR की कप्तानी अनुभवी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं, जो शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं. वहीं SRH की कमान इशान किशन (Ishan Kishan) के हाथ में है, जो चोटिल पैट कमिंस (Pat Cummins) की जगह कार्यवाहक कप्तान बने हैं. हालांकि कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है.
इस सीजन में अब तक एक खास ट्रेंड देखने को मिला है, जो टीम बाद में बल्लेबाजी कर रही है, वही मैच जीत रही है. यानी “चेज करना” ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहा है. इसलिए माना जा रहा है कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर पर सभी की निगाहें रहेंगी. कप्तान और विकेटकीपर ईशान किशन के साथ हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पावरप्ले में टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं. दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी में कप्तान अजिंक्य रहाणे पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, जबकि रोवमैन पॉवेल और रिंकू सिंह भी अहम भूमिका निभा सकते हैं.
हालांकि, यह मुकाबला काफी हद तक गेंदबाजी पर निर्भर करेगा. SRH के लिए KKR के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन घरेलू पिच पर खास प्रभाव डाल सकते हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट पर गेंदबाजी का दारोमदार रहेगा.
कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग-11 (KKR Playing 11): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: मैच से पहले हैदराबाद को बड़ा झटका, यह तेज गेंदबाज हो सकता है बाहर
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11 (SRH Playing 11): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेट कीपर, कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…