देश

आवास योजना ने बदली किस्मत, लाभार्थियों ने कहा- ‘पीएम मोदी की वजह से पक्के मकान का सपना हुआ पूरा’

असम के डिब्रूगढ़ में बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने कई परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है. केंद्र सरकार की इस प्रमुख योजना के तहत भोला दास, डिनो मंडल और श्यामल दास जैसे लाभार्थियों को पक्के घर मिल सके हैं, जिससे उनका जीवन स्तर सुधरा है.

आईएएनएस से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों ने बात की. एक लाभार्थी ने बताया कि पहले वे कच्चे मकानों में रहते थे, जहां खासकर बारिश के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. घरों में पानी टपकता था और रात भर सोना मुश्किल हो जाता था. बच्चों को भी काफी मुश्किल होती थी. पैसे की तंगी के चलते पक्का मकान बनाना हमारे लिए संभव नहीं था. लेकिन, पीएम मोदी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का आभार जताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत सहायता राशि मिली, जिससे वे पक्का मकान का निर्माण करा पाए. आज इस योजना का लाभ पाकर वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और आरामदायक जीवन जी रहे हैं.

एक अन्य लाभार्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है. सरकार से मिली आर्थिक सहायता के जरिए उन्होंने अपना घर बनाया और अब बीते दो वर्षों से वे बेहतर परिस्थितियों में रह रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पहले रहने में काफी दिक्कतें थीं, लेकिन अब पक्का घर मिलने से उनकी सभी मूलभूत जरूरतें पूरी हो रही हैं. उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का भी धन्यवाद किया, जिनके नेतृत्व में राज्य में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है.

कच्चे से पक्के मकान तक का सपना हुआ साकार

एक अन्य लाभार्थी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कच्चे से पक्के मकान में जाने का सपना कैसे पूरा होता है, हमने अपनी इन आंखों से देखा है. कच्चे मकान में रहने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब किसी तरह से कोई परेशानी नहीं होती है. पीएम मोदी ने घर दिया है तो परिवार के साथ आराम से रह रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना का लाभ सिर्फ उन्हें नहीं बल्कि उनके रिश्तेदारों को भी मिला है.

ये भी पढ़ें: ‘मेक इन इंडिया’ का कमाल! मोदी सरकार में डिफेंस एक्सपोर्ट में 62% की बड़ी बढ़ोतरी, निर्यात में दिखा रिकॉर्ड उछाल

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

12 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

1 hour ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

2 hours ago