आईपीएल

RR vs MI: क्या बुमराह रोक पाएंगे वैभव का तूफान? कप्तान हार्दिक की वापसी से बदला मुंबई का समीकरण! जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

RR vs MI: असम में मतदान को सिर्फ दो दिन बचे हैं, जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव के मुकाबले के लिए पहले से तैयार नजर आ रही हैं. हालांकि, चुनाव के मुकाबले से पहले आज (7 अप्रैल) को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में IPL 2026 का 13वां मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा. लेकिन मुकाबले से पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं. साथ ही इस मैच में राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और मुंबई के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सबकी नजर होगी.

युवा के सामने अनुभव (Jasprit Bumrah vs Vaibhav Sooryavanshi)

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच मुकाबला इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण होगा. सिर्फ 15 साल के वैभव ने हाल के समय में शानदार प्रदर्शन किया है. अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने के बाद उन्होंने IPL 2026 में तेज पारियां खेलकर सबका ध्यान खींचा है. अब पहली बार उनका सामना बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज से हो सकता है, जिससे यह मुकाबला और रोमांचक बन जाता है.

हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी

मुंबई इंडियंस के लिए राहत की खबर है कि हार्दिक पंड्या टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं. बीमारी के कारण पिछले मैच से बाहर रहने के बाद उन्हें नेट्स में गेंदबाजी करते देखा गया है. उनकी वापसी से टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मजबूती मिलेगी. दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 16 और राजस्थान रॉयल्स ने 14 मुकाबले जीते हैं. इस बार भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.


ये भी पढ़ें: IPL 2026: CSK की हार के बीच सरफराज छाए, किंग कोहली ने मैदान पर दिया खास रिएक्शन, VIDEO हुआ वायरल


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (RR vs RCB Playing 11)

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11 (MI Playing 11): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, एएम ग़ज़नफ़र, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11 (RR Playing 11): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

21 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

35 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

58 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago