दिल्ली शराब नीति घोटाला से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. मनीष सिसोदिया द्वारा दायर अर्जी में मांग की गई है कि जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लें. जिनकी अर्जी पर दिल्ली हाई कोर्ट 13 अप्रैल को सुनवाई करेगा. इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित सात अन्य लोगों ने इसी तरह की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. जिनकी अर्जी पर हाई कोर्ट ने सीबीआई से जवाब देने को कहा है.
मामले की सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैंने रेक्यूजल एप्लिकेशन दाखिल किया है. जिसका सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता विरोध किया था और कहा था कि कुछ लोगों ने आरोप लगाना अपना पेशा बना लिया है. इनके वकील मौजूद है. अगर खुद ही बात रखनी है तो वकील क्यों है.
एसजी मेहता ने कहा था कि अभी तक सात लोगों ने इस तरह की अर्जी दायर की है. धीरे-धीरे सभी आएंगे. उनको कोर्ट पर भरोसा नहीं है? लिहाजा दायर अर्जी को खारिज किया जाए. जबकि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैंने नियमों के तहत अर्जी दायर की है. मैं जिरह के लिए तैयार हूं. मैं इस अर्जी पर खुद जिरह करूंगा. इस मामले में मैने वकालतनामा दाखिल नही दिया है.
बता दें कि निचली अदालत ने 27 फरवरी को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित 23 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया था. कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह न्यायिक जांच में टिक नही सकी. इसके बाद सीबीआई ने इस फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर कर दी. निचली अदालत ने कहा कि सीबीआई सिसोदिया के खिलाफ आरोप साबित करने में विफल रही है.
कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल को बिना किसी सबूत को फंसाया गया. कोर्ट ने यह भी कहा कि आबकारी नीति घोटाला में कोई बड़ी साजिश या क्रिमनल इरादा नही था. कोर्ट ने नाराजगी जताई कि अभी तक मुझे कन्फेशनल स्टेटमेंट की कॉपी तक नहीं दी गई. मैं सीबीआई के वकील से ईमानदारी की उम्मीद करता हूं.
ये भी पढ़ें: थानों में ‘तीसरी आंख’ लगाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र ने दिया 2 हफ्ते का भरोसा, अब ‘केरल मॉडल’ पर होगा काम
-भारत एक्सप्रेस
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को फैसलों की…
UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव 2027 से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की नजदीकियां…
Amit Shah Arunachal Visit: गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी में NDRF…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी…
Mathura Wedding: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो भाइयों की घुड़चढ़ी के दौरान उनके जीजा…
Man Rescued From Drain in Guwahati: गुवाहाटी में RBI भवन के सामने फुटपाथ के नीचे…