आईपीएल

SRH vs KKR: वरुण-नरेन की फिरकी में उलझी हैदराबाद, 165 पर सिमटी SRH; दिखा कोलकाता का दबदबा

SRH vs KKR: आईपीएल 2026 के 45वें मैच में हैदराबाद की पूरी टीम राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन पर पवेलियन लौट गई. कोलकाता की दमदार गेंदबाजी के सामने 19वें ओवर में ही हैदराबाद ऑल आउट हो गई. SRH के लिए ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली. उपकप्तान ईशान किशन ने छोटी लेकिन समझदारी भरी पारी खेलते हुए 29 गेंदों पर 42 रन बनाए. कोलकाता की तरफ से स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला नजर आया. वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए, तो सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी के हिस्से दो-दो विकेट आए.

SRH की बैटिंग हाइलाइट्स

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 19 ओवर में 165 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए सबसे बड़ी पारी ट्रैविस हेड ने खेली, जिन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में 61 रन ठोक दिए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे. अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत की, लेकिन 10 गेंदों में 15 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए. इसके बाद हेड और ईशान किशन ने पारी संभाली और अच्छी साझेदारी की. किशन ने भी 42 रन बनाए, लेकिन अर्धशतक से चूक गए.

मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन 11 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि बाकी बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सके. निचले क्रम में भी रन बनाने की रफ्तार नहीं बढ़ पाई और टीम लगातार विकेट खोती रही. आखिर में कप्तान पैट कमिंस ने थोड़े रन जोड़े, लेकिन टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और आखिरी ओवरों में जल्दी-जल्दी विकेट गिरने से पारी 165 रन पर ही सिमट गई.

KKR की गेंदबाजों का बोलबाला

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और हैदराबाद की टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया. सबसे ज्यादा असरदार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती रहे, जिन्होंने अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और तीन महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए.

उनके अलावा अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन और तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने भी बढ़िया गेंदबाजी की. दोनों ने दो-दो विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में रखा और रन बनाने की रफ्तार पर लगाम लगाई. बाकी गेंदबाजों ने भी अच्छा साथ निभाया. वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट लेकर योगदान दिया.


ये भी पढ़ें: बृजभूषण केस में पहली बार विनेश फोगाट ने तोड़ी चुप्पी, बोली- हां मैं हूं यौन उत्पीड़न की शिकार पहलवान


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (SRH vs KKR Playing 11)

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 (SRH Playing 11): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 (KKR Playing 11): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

4 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

8 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

12 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

46 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

46 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

50 minutes ago