देश

राहुल में नहीं दिखती महात्मा गांधी की झलक! आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- कांग्रेस नेता को गांधी सरनेम इस्तेमाल करने का हक नहीं

Acharya Pramod Krishnam On Rahul Gandhi: श्री कल्कि धाम मंदिर के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम आज गाजियाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में महात्मा गांधी के व्यक्तित्व की कोई झलक नहीं दिखाई देती, इसलिए उन्हें अपने नाम से ‘गांधी’ शब्द हटा देना चाहिए.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब विपक्ष भी समझ चुका है कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को हराना संभव नहीं है. उनके मुताबिक, कांग्रेस के भीतर भी यह भावना मजबूत हो चुकी है कि पार्टी लगातार कमजोर हो रही है और उसके नेता एक-एक कर चुनाव हारते जा रहे हैं.

राहुल गांधी से पद छीन सकता है विपक्ष

उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता ने राहुल गांधी को कभी भी महात्मा गांधी की विरासत से जोड़कर स्वीकार नहीं किया. यही वजह है कि कांग्रेस और व्यापक विपक्ष दोनों ही उनके नेतृत्व को लेकर असहज हैं. आचार्य ने दावा किया कि आने वाले समय में विपक्ष राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने पर भी विचार कर सकता है.

राहुल गांधी में नेतृत्व की कमी

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यह भी कहा कि राहुल गांधी एक प्रभावी और सक्षम नेता के रूप में खुद को स्थापित नहीं कर पाए हैं. उनके अनुसार, नेतृत्व की कमी के कारण विपक्ष लगातार चुनावी मैदान में पिछड़ रहा है और भाजपा के सामने टिक नहीं पा रहा है.

ये भी पढ़ें- बृजभूषण केस में पहली बार विनेश फोगाट ने तोड़ी चुप्पी, बोली- हां मैं हूं यौन उत्पीड़न की शिकार पहलवान

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘जोकर’ तक कह दिया. उन्होंने कहा कि जब देश में नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत और प्रभावशाली नेता सत्ता में हों, तब नेता प्रतिपक्ष का व्यवहार गंभीर और जिम्मेदार होना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी इस कसौटी पर खरे नहीं उतरते.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सीमा पार से आया नशा..! अमृतसर में ड्रोन के साथ ड्रग्स मिलने से हड़कंप

Amritsar Border Drone Seizure: अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास राजाताल बीओपी (BOP) क्षेत्र में…

20 minutes ago

मानसून के आखिर में अचानक क्यों बदला मौसम का मिजाज? जानें तूफान का पूरा सच

Why Weather Suddenly Change: मानसून की विदाई के समय उत्तर भारत और मध्य भारत के…

27 minutes ago

UP Rain: लखनऊ से गोरखपुर-गोंडा तक मूसलाधार बारिश का तांडव, कहीं मकान ढहे तो कहीं गिरे पेड़

उत्तर प्रदेश में 48 घंटे से जारी भारी बारिश ने लखनऊ, गोंडा, श्रावस्ती, फतेहपुर, मऊ…

1 hour ago