आईपीएल

SRH vs LSG: क्लासेन-रेड्डी का ‘पावर शो’, शमी-आवेश की रफ्तार के आगे हैदराबाद ने खड़ा किया चुनौती भरा लक्ष्य!

SRH vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का 10वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. टॉस लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए. टीम की ओर से हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने अर्धशतक जड़ते हुए पारी को संभाला. लखनऊ की गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोके रखा.

SRH की बैटिंग हाइलाइट्स

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने शुरुआती झटकों में ही अपने तीन प्रमुख बल्लेबाज खो दिए, अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले लौटे, ट्रेविस हेड केवल 7 रन बना सके, जबकि कप्तान ईशान किशन भी महज 1 रन बनाकर आउट हो गए. इन तेज झटकों के चलते स्कोर जल्द ही 11/3 हो गया. मध्यक्रम में लियाम लिविंगस्टोन भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिससे टीम का स्कोर 26 रन पर चार विकेट हो गया.

इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने पारी को संभालते हुए शानदार साझेदारी की. दोनों के बीच 116 रनों की अहम भागीदारी हुई, जिसने टीम को संकट से बाहर निकाला. नीतीश कुमार रेड्डी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 56 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 3 चौके शामिल थे. वहीं हेनरिक क्लासेन ने भी संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाते हुए 41 गेंदों में 62 रन जोड़े.

हालांकि, पारी के अंतिम चरण में हैदराबाद को फिर झटके लगे. आवेश खान ने लगातार गेंदों पर क्लासेन और हर्ष दुबे को आउट कर टीम की रफ्तार रोक दी. इसके बाद आखिरी ओवर में शिवांग कुमार और हर्षल पटेल भी सस्ते में आउट हो गए, जिससे टीम बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (SRH vs LSG Playing 11)

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन (LSG Playing 11): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11 (SRH Playing 11): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेट कीपर, कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

24 minutes ago

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

25 minutes ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

2 hours ago