अमरोहा के कमेलपुर गांव में तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है। तेंदुआ आए दिन गांव के लोगों पर जानलेवा हमला कर देता है। गांव के बाहरी इलाके से आए तेंदुए ने कुछ दिन पहले इस इलाके में रहने वाले एक 20 वर्षीय रामपाल सैनी नाम के युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।इस हमले में युवक के शरीर पर कई सारी गंभीर चोटें आई हैं। तेंदुए के आक्रमक हमले से युवक जोर-जोर से चीखने लगा जिसकी चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। शोर-शराबे की आवाज सुनकर तेंदुआ युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
घायल युवक को गांव के पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि घटना के समय वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था कि इसी बीच जंगल से आ रहे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया जिससे वो बाइक से नीचे गिर गया। गांव वालों का कहना है कि वो तेंदुए के इस जानलेवा हमले से काफी डरे हुए है। पिछले महीने भी तेंदुए ने एक बुजुर्ग महिला और एक लड़की पर हमला किया था।
इलाके में तेंदुए के हमले बढ़ रहे हैं। घटना पर अमरोहा संभागीय वनाधिकारी (डीएफओ), देवमणि शर्मा ने कहा है कि उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पिंजरे लगाए हैं। इलाके के आस-पास रह रहे लोगो को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…