नाम सीमा पात्रा…लेकिन काम ऐसा कि शैतान भी शर्मा जाए..सीमा पात्रा रांची में रिटायर्ड आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी हैं। साथ ही बीजेपी की महिला मोर्चा की सदस्य..उन पर अपनी मेड पर बेइंतहा जुल्म ढाने का आरोप है..आरोप ऐसे कि सुनकर हर संवेदनशील व्यक्ति की रूह कांप उठे..पुलिस ने मेड को उनके घर से मुक्त करा लिया है और सीमा पात्रा को गिरप्तार कर लिया है ।डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया।सीमा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है।
सीमा पात्रा अपने घर में काम करने वाली आदिवासी महिला सुनीता को कई सालो से अमानवीय तरीके से टॉर्चर कर रही थीं। सीमा ने सुनीता को एक कमरे में बंदकर रखा था, जहां उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। झारखंड के कार्मिक विभाग के एक अधिकारी की सूचना पर पुलिस ने कमरे में बंद करके रखी गई सुनीता को 22 अगस्त को सीमा को कैद से छुड़ाया था. लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही सीमा पात्रा फरार हो चुकी थी। सुनीता के साथ किए गए इस अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झारखंड प्रशासन एक्शन मोड में आया था।
घरों में साफ-सफाई और खाना बनाने का काम करने वाली सुनीता का रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसके शरीर पर चोट के कई गहरे निशान हैं।उसके जिस्म को गर्म तवे से जलाया गया है। बड़े ही बेरहमी से लोहे की रॉड से उसके 3-4 दांतों को भी तोड़ा गया। कमरे में कई दिनों से बंद करके रखी गई सुनीता को खाना-पानी तक भी नहीं दिया गया जिसकी वजह से वो बहुत बीमार और कमजोर हो गई। कमजोरी के कारण वो ना तो खुद से खड़ी हो पा रही है और न ही ठीक से बोल पा रही है।बताया जाता है कि सीमा ने इस मेड को कुछ दिन के लिए अपनी बेटी वत्सला के घर भेज दिया था,वहां भी उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा था..
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…