प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट में जैक्लीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर के फर्जीवाड़े की कलई खुल गयी है..जैक्लीन फर्नान्डिस के खिलाफ ईडी की चार्जशीट कुछ दिन पहले दायर हुई थी। अब उसकी कुछ जानकारियां धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। ईडी के मुताबिक जैकलीन को सुकेश के काले कारनामों के बारे में पता था। बावजूद इसके वह ठग से महंगे गिफ्ट्स लेती रहीं।
ठग सुकेश चंद्रशेखर से एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का क्या कनेक्शन था। इसको लेकर कई तरह के सवाल सामने आए हैं। जिनके जवाब तलाशें जा रहे हैं। इस बीच ईडी की वह चार्जशीट भी सामने आ गई है जो जैक्लीन के खिलाफ दायर हुई है। इस चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ईडी ने साफ-साफ कहा है कि जैकलीन को ठग सुकेश के काले कारनामों के बारे में पता था।लेकिन फिर भी वह उनके महंगे तोहफों को कबूल करती गईं।
ईडी की चार्जशीट में दावा किया गया है कि सुकेश ने जैकलीन के लिए श्रीलंका में घर खरीदा था। इसके अलावा जुहू में बंगला भी बुक किया जा चुका था। इतना ही नहीं बहरीन में वह जैकलीन के पैरेंट्स को एक घर गिफ्ट कर चुका था।
ईडी की चार्जशीट के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर ने जुहू में एक बंगले के लिए अडवांस पेमेंट भी की थी। ईडी के मुताबिक, सुकेश ने अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी को इन प्रॉपर्टी की खरीद के बारे में बताया था।
पिंकी ईरानी वह महिला थी जिसको सुकेश और जैकलीन की दोस्ती कराने की जिम्मेदारी दी गयी थी,जिसके बदले पिंकी को भी करोड़ों रुपये दिए गए थे।
संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…
बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर बातचीत कर भारत-जर्मनी…
मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को…
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…
कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…