Categories: नवीनतम

यूपी में मदरसों के सर्वे पर ओवैसी को क्यों है एतराज ? वजह जान लीजिए

 

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के सभी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का निर्देश जारी किया है..मदरसों के सर्वे के लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं..सर्वे के लिए सभी जिलों में एक टीम बनाई गई है..इस टीम में एसडीएम, बीएसए और अल्पसंख्यक अधिकारी आयोग के अफसर शामिल होंगे..सर्वे को लेकर राजनीति शुरू हो गयी है।

मदरसों के सर्वे आदेश आने के बाद अब इस पर राजनीति भी शुरु हो गई है…एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधते हुए सर्वे मिनी-एनआरसी करार देते हुए कहा कि सरकार केवल मुस्लिमों का उत्पीड़न करना चाहती है.. उन्होंने कहा कि सभी मदरसे आर्टिकल 30 के तहत हैं तो फिर यूपी की सरकार ने सर्वे का आदेश क्यों दिया.. यह सर्वे नहीं मिनी-एनआरसी है.. कुछ मदरसे तो यूपी मदरसा बोर्ड के तहत आते हैं.. हमें आर्टिकल 30 के तहत अधिकार मिले हुए हैं और उसमें सरकार हस्तक्षेप नहीं कर सकती।

सर्वे को लेकर राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि मदरसों में छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधा मिले इसके लिए सभी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने का फैसला किया गया है..और इसे जल्द ही शुरू किया जाएगा.

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

53 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

54 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago