ट्विटर ने भारत में 45 हजार से अधिक खातों को किया बैन

नई दिल्ली, कंटेंट ब्लॉकिंग आदेशों को लेकर भारत सरकार के साथ कानूनी लड़ाई के बीच ट्विटर ने जुलाई के महीने में दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर भारतीय यूजर्स के 45,191 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने शुक्रवार को अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इसने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में नए आईटी नियम, 2021 के अनुसार कहा कि ट्विटर ने भारत में बाल यौन शोषण, गैर-सहमति से नग्नता और इसी तरह के कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए 42,825 खातों को सस्पेंड कर दिया, जबकि आतंकवाद को बढ़ावा देने के कारण अन्य 2,366 खातों को ब्लॉक कर दिया गया है।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को 26 जून से 25 जुलाई के बीच अपने स्थानीय शिकायत तंत्र के माध्यम से देश में 874 शिकायतें मिलीं और 70 शिकायतों पर कार्रवाई की है।

जून में, ट्विटर ने भारतीय यूजर्स के 43,140 से अधिक खातों को बैन कर दिया था।

ट्विटर ने रिपोर्ट में कहा, “हालांकि हम अपने मंच पर खुद को व्यक्त करने के लिए हर किसी का स्वागत करते हैं, हम ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं कर सकते जो दूसरों की आवाज को दबाने के लिए डर का इस्तेमाल करता है, धमकाता है या उत्पीड़न करता है।

नए आईटी नियम 2021 के तहत 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले बड़े डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है।

ट्विटर को अपने शिकायत अधिकारी-भारत चैनल में ऐसी शिकायतें प्राप्त होती हैं जो खाते के सत्यापन, खाते तक पहुंच, या किसी खाते या ट्विटर की प्रवर्तन कार्रवाइयों के संबंध में सहायता या जानकारी मांगने से संबंधित हैं।

इसके अलावा, ट्विटर ने 124 शिकायतों को संसाधित किया, जो खाता निलंबन की अपील कर रही थीं।

कंपनी ने कहा, “इन सभी का समाधान किया गया और उचित प्रतिक्रियाएं भेजी गईं। हमने स्थिति की बारीकियों की समीक्षा करने के बाद इनमें से किसी भी खाते के निलंबन को वापस नहीं लिया।”

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

12 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

50 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago