इंदौर- मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है।यहां फैक्ट्री में काम करने वाले सात कर्मचारियों ने एक साथ जहर खा लिया। सभी को कंपनी से निकाल दिया था। सभी का एमवाई अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरा मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की अजमेरा वायर कंपनी का है। दरअसल कंपनी मॉड्यूलर किचन का सामान बनाने का काम करती है। यहां पर 15 से 20 कर्मचारी काम करते हैं ।
बताया जाता है कि साथी कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सातों कर्मचारियों को मालिक ने कंपनी से अचानक बाहर निकाल दिया। जिससे कर्मचारियों ने डिप्रेशन में आकर ये कदम उठाया।
सातों कर्मचारी पिछले 20 सालों से इसी कंपनी में काम कर रहे थे।
अचानक से निकले जाने सभी डिप्रेशन में आ गये, जिसके चलते आज सुबह सभी कर्मचारी कम्पनी के गेट पर पहुंचे और वहां सभी ने एक साथ जहर खा लिया। साथी कर्मचारियों ने मिलकर सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी खतरे से बाहर हैं. इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो आला-अधिकारी मौक.. पर पहुंच गए
जांच अधिकारी अजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि कंपनी में 20 कर्मचारी काम करते हैं और पिछले सात महीनों से कम्पनी का काम बंद था। मालिक ने पीड़ित कर्मचारियों को सात महीने का वेतन भी नहीं दिया।
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…