शर्टलैस यजुवेंद्र चहल को देखकर क्यों याद आई शिखर धवन को अपनी दादी ?

नई दिल्ली :- भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन और यजुवेंद्र चहल लंबे समय से एक साथ क्रिकेट खेल रहे हैं और दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। शिखर और चहल क्रिकेट ग्राउंड पर काफी मजाक मस्ती करते हुए भी नजर आते हैं। दोनों दिग्गज खिलाड़ी अपने बेहतरीन खेल से तो दर्शकों का मनोरंजन करते  ही हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर भी अक्सर यह दोनों इंडियन क्रिकेटर अपने फनी वीडियोज और फोटोज शेयर करके अपने फैंस को खूब इंटरटेन करते है। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में यजुवेंद्र चहल बिना शर्ट् पहने वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर शिखर धवन उनसे बोलते है कि “तुझे रब दा वास्ता यह शर्ट पहन ले। यजुवेंद्र चहल शिखर धवन के इस बात पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिखाते है। जिस पर धवन बोलते हैं कि तुझे देखकर मुझे अपनी दादी याद आती है। शिखर की इस बात का जवाब देते हुए चहल बोलते हैं कि तेरी दादी भी बॉडी बिल्डर थी”.

इस वीडियो के शेयर होते ही इसे हजारों लाइक्स मिल रहे है। सोशल मीडिया यूजर्स शिखर धवन औऱ यजुवेंद्र चहल के इस मजेदार वीडियो को खूब पसंद कर रहे है। इसके पहले भी जब टीम इंडिया जिंम्बाब्वे दौरे पर जीती थी, तब इन दोनों खिलाड़ियों ने काला चश्मा गाने पर खूब डांस किया था। इन दोनों खिलाड़ियों के डांस का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और यूजर्स ने इसको खूब इंज्वॉय भी किया था.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

20 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

26 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago