अंबाला के बलाना गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के 6 सदस्य मृत पाए गए। जैसे ही इस घटना का पता चला तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के मुखिया सुखविंदर ने खुदकुशी करने से पहले परिवार को जहर दिया और फिर खुद को फांसी लगा ली। मृतकों की पहचान संगत राम, पत्नी महिंदर कौर, पुत्र सुखविंदर सिंह, उनकी पत्नी रीना और उनकी नाबालिग बेटियों- आशु और जस्सी के रूप में हुई है। सुखविंदर सिंह यमुनानगर की बाइक बनाने वाली कंपनी में काम करता था।शुक्रवार को दिन परिवार जब काफी समय तक घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर घबरा गए।इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है..
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…