डूबते किसानों के लिए फरिश्ता बनकर आए जवान

उत्तर प्रदेश में विभिन्न हिस्सों में बाढ़ अपना रौद्र रूप दिखा रही है ..उत्तर प्रदेश के झांसी में बेतवा नदी के बीच बने टापू पर पिछले पांच दिनों से फंसे 5 किसानों को सेना ने बचा लिया है। किसानों की मदद के लिए सेना के दो हेलीकॉप्टरों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया था। सेना ने किसानों को बचाने के लिए कई घंटो का रेसक्यू आपरेशन चलाया।लेकिन वह किसानों तक नहीं पहुंच सके ।इसके बाद ग्वालियर से सेना के हेलिकॉप्टरों को बुलाया गया।कानपुर जोन के एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि झांसी प्रशासन ने इन किसानों को बचाने के लिए सेना की मदद मांगी थी। 19 अगस्त को किसान मछली पकड़ने के लिए टापू पर गए हुए थे।लेकिन बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने पर उनके डूबने की नौबत आ गयी।

बचाव अभियान की निगरानी करने वाले झांसी के एसएसपी शिव हरि मीणा ने बताया कि गुरुवार को ग्रामीणों ने जिला अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी।राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम को पहले बुलाया गया था, लेकिन पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण उनकी टीम कुछ नहीं कर सकी। जिसके बाद सेना से मदद मांगी गई और उनके हेलिकॉप्टरों की लैंडिंग के लिए एक सुरक्षित स्थान पर अस्थायी हेलीपैड तैयार किया..सेना को बचाव कार्य में तीन घंटे लगा..इसके बाद मेडिकल टीम ने मौके पर ही उनकी जांच की और घर जाने की अनुमति दे दी गयी।

Bharat Express Desk

Recent Posts

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

13 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

30 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

34 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

39 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

46 minutes ago