उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दंगा भड़काने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि इन्होंने हिंदू समुदाय के धार्मिक स्थलों पर गुलेल से अंडे फेके और दंगा भड़काने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि अहमद, शहबान, सादिक और अफजल पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दंगा भड़काने का मामला दर्ज किया गया है।
सहारनपुर के एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी की देवबंद फ्लाईओवर से कुछ लोग हिंदु समुदाय के घरों और धार्मिक स्थलों पर अंडे फेंक रहे हैं। इसके बाद उनको गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठन किया गया। पुलिस ने देवबंद फ्लाईओवर पर घेराबंदी कर चारों व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के पास से गुलेल, 17 अंडे, तीन मोबाइल फोन और एक कार बरामद की किए हैं।
एसपी देहात सूरज राय ने कहा कि पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.. बीते कुछ दिनों से गुलेल से धार्मिक स्थलों और लोगों के घरों में अंडे और पत्थर फेंक रहे थे। चारों अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 353, 504, 506, 153, 364 और 336 के तहत प्राथमिक दर्ज कर ली गई है और चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…