शिफ्ट किए गए झारखंड के 42 यूपीए विधायक, 3 बसों में हुए रवाना

शिफ्ट किए गए झारखंड के 42 यूपीए विधायक, 3 बसों में हुए रवाना

झारखंड में राजनीतिक संकट लगातार गहरा होता जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगातार दूसरे दिन महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में आरजेडी और कांग्रेस के विधायकों को भी भी बुलाया गया था। अब खबर ये आ रही है कि 42 यूपीए विधायक एक साथ दूसरी जगह शिफ्ट किए जा रहे हैं। सभी विधायक सीएम हाउस से दोपहर दो बजे तीन बसों पर सवार होकर निकले। उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी एक एसयूवी से रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी विधायक छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए हैं।

विधायक जब मीटिंग के लिए सीएम आवास पंहुंचे थे तो उनके गाड़ी में कपड़ों से भरे हुए बैग और सामान भी दिखाई दे रहा था। तभी से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि विधायकों को ऐसे प्रदेश में शिफ्ट किया जा सकता है जहां यूपीए की सरकार हों।

हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद नई सरकार बनने पर विधानसभा में फ्लोर टेस्ट अनिवार्य होगा। फ्लोर टेस्ट के समय यूपीए गठबंधन कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है इसलिए यहां विधायकों किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी इंतजार की मुद्रा में है है। पार्टी का गिरिडीह तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है इसमें प्रदेश के तमाम नेताओं के साथ पार्टी के सांसद, विधायक मौजूद हैं। प्रशिक्षण शिविर में राज्य में बदली हुई परिस्थितियों के बीच पार्टी अपनी आगामी रणनीति पर भी विचार करेगी।

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

9 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

9 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

58 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago