सीएम योगी को सामने देखकर हैरान रह गए लोग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद दौरे पर थे। यहां पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। लेकिन इसी बीच सीएम योगी अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए राजनगर एक्सटेंशन की घरौंदा सोसाइटी पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अचानक अपनी सोसाइटी में देखकर वहां रहने वाले लोग चकित रह गए। यहां करीब एक घंटा रुकने के बाद योगी वापस गंगाजल प्लांट के गेस्ट हाउस लौट आए। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री और गाजियाबाद के सांसद जनरल वी.के. सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।
वहां मौजूद लोग अपने सामने मुख्यमंत्री को पाकर खुश नजर आए। जब उनके पास बच्चे पहुंचे तो योगी ने उनके साथ फोटो खिंचवाए। सीएम योगी शनिवार को शहर में विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे और कामकाज की रफ्तार देखेंगे।
सीएम शुक्रवार को मेरठ और हापुड़ का दौरा कर शाम करीब साढ़े सात बजे प्रताप विहार स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की। योगी शनिवार को सुबह 10 बजे जिले के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शहर में चल रहे विकास कार्यो के तीन बड़े प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे। सीएम को 21 परियोजनाओं की सूची दी गई है, जिनमें से वह किन्हीं तीन का निरीक्षण करेंगे।
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…