यू यू ललित बने भारत 49वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

 

जस्टिस उदय उमेश ललित भारत के 49 वें प्रधान न्यायाधीश (CJI) बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस पद की शपथ दिलाई। इस पद पर उनका कार्यकाल 74 दिनों का होगा। आठ नवम्बर को वह सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके शपथ ग्रहण में पीएम मोदी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहे। यूयू ललित ने न्यायाधीश एन. वी. रमण का स्थान लिया जो 26 अगस्त को रिटायर हुए।

जस्टिस  यूयू ललित के शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने ट्विटर हैन्डल पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी कि देश के नए देश के मुख्य न्यायाधीश ने शपथ ले ली है। उन्होंने लिखा, “भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित का शपथ ग्रहण समारोह।” इस दौरान देश के प्रधानमंत्री, पूर्व राष्ट्रपति व कई बड़े दिग्गज मौजूद रहे।

जस्टिस यूयू ललित ने वकालत की शुरुआत बॉम्बे हाईकोर्ट से की थी। इसके बाद वह दिल्ली आ गए उन्होंने साढ़े पांच साल अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी के साथ काम किया। इसके बाद जल्द ही आपराधिक मामले के नामी वकील बन गए। उनका पहला बड़ा आपराधिक केस जनरल वैद्य हत्याकांड था। 13 अगस्त 2014 को उन्हे सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया था।

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

36 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

45 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

46 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago