टीचर का अश्लील डांस, वीडियो वायरल
शिक्षक को समाज में बहुत इज्जत से देखा जाता है,क्योंकि वह बच्चों का असली मार्गदर्शन करते हैं. लेकिन शिक्षक ही अगर शर्मनाक हरकतों को अंजाम दें तो उन बच्चों के मानस पटल पर क्या असर होगा. आगरा में ऐसी ही एक घटना सामने आई है जिसे देखकर सिर शर्म से झुक जाता है. आगरा के आंवलखेड़ा स्थित एक कॉलेज के टीचर ने टू पीस पहनी एक महिला के साथ वीडियो शूट कराया और फिर उसे यूट्यूब पर डाल दिया. ये वीडियो आगरा में जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने बवाल मचा दिया है. इस वीडियो को देखने के बाद अभिभावकों के साथ छात्रों और साथी शिक्षकों ने भी आपत्ति जताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया है.
वायरल वीडियो आवलखेड़ा स्थित श्री दान कुंवरी इंटर कॉलेज के शिक्षक से जुड़ा है. एक मिनट 49 सेकंड के इस वीडियो में अध्यापक एक युवती के साथ अश्लील डांस करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो को ग्रामीणों ने इंटरनेट मीडिया के फेसबुक पेज पर अपलोड किया है. इस मामले को लेकर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि इस मामले में कॉलेज प्रबंध समिति और डीआईओएस को पत्र भेजा गया है. कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस मामले में जांच कमेटी का गठन किया गया है. कॉलेज जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वहीं अभिभावकों कि प्रतिक्रिया भी सामने आयी है. अभिभावकों का कहना है कि ये टीचर बच्चों को क्या सिखाएंगे ,जो खुद इस तरह के काम कर रहे हैं. टीचर की पहचान रॉबिन सिंह के तौर पर की गई है. आरोप है कि टीचर ने खुद ये वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया है और वहां से वो वीडियो वायरल हो गया.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…