अखिलेश यादव ने किया नेताजी की अस्थियों का विसर्जन
उतर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह की अस्थियों का विसर्जन आज हरिद्वार में गंगा नदी में उनके बेटे अखिलेश यादव ने किया. इस दौरान उनके साथ पत्नी डिंपल यादव समेत चाचा शिवपाल यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी साथ मौजूद रहे.
सोमवार सुबह सैफई हवाई पट्टी से अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह की अस्थियों के कलश को लेकर उड़ान भरी. दोपहर में उन्होंने हरिद्वार के चंडी घाट पर पूजा-पाठ करके पिता की अस्थियों को गंगा जी में विसर्जित किया. इस दौरान उनके साथ मुलायम सिंह का पूरा परिवार, जिनमें बहू डिंपल यादव, छोटे बेटे प्रतीक यादव, भाई शिवपाल सिंह, अभयराम और राजपाल यादव समेत 20 लोग शामिल थे.
मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में अखिलेश यादव और पूरे परिवार के अलावा मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव भी मौजूद रहे. उन्होेंने बड़े भाई अखिलेश यादव साथ बैठकर तर्पण किया और अपने पिता की आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…