खौफ का कारण बने कुत्ते,अब सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा, जानिए क्यों

दिल्ली- हाल में कुत्तों के बढ़ते हमले से आम जनमानस में खौफ का माहौल बना हुआ है। गाजियाबाद और नोएडा में आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। पार्क में बच्चे पर हमला,लिफ्ट में जोमैटो डिलीवरी बॉय पर हमला, कुछ माहीने पहले तो लखनऊ में एक पालतू कुत्ते ने अपनी मालकिन की ही जान ले ली थी। कुत्तों के साथ ही साथ लोग बिल्ली, घोड़ा, बंदर आदि भी पालते हैं। ऐसे में यह जान लेना बेहद जरूरी हो जाता है कि जानवरों को पालने के क्या नियम है?

देश के अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग शहरों में जानवरों को पालने का अलग-अलग नियम तय किय गये है। हालांकि कुछ नियम हर जगह एक समान हैं। जैसे- प्रत्येक पालतू जानवर का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है, इसके लिए नगर निगम द्वारा तय राशि का भुकतान करना होता है, रजिस्ट्रेशन एक तय समय के लिए वैध होता इसलिए समय-समय पर उसका रिन्यूअल कराना जरूरी होता है। नगरपालिका पालतू जानवर का रजिस्ट्रेशन तभी करता है, जब उसे रैबीज का वैक्सीन लगा होता है।अब दिल्ली नगर निगम ने भी ये तय कर दिया है कि कुत्ता पालने वाले को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा,ऐसा ना करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

सोसायटी में कुत्ता पालने के नियम?

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया का कहना है कि अगर पशु को नगरपालिका द्वारा तय नियमों के मुताबिक पाला गया है तो उसे सोसायटी में रखा जा सकता है। हालांकि हाउसिंग सोसायटी के निवासी होने के नाते पालतू जानवर के मालिक को इस बात का  ध्यान रखना होगा कि उनका जानवर किसी और के लिए परेशानी का सबब न बन सके।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 ए (जी) के मुताबिक हर नागरिक की ये जिम्मेदारी है वह जीवित पशुओं के प्रति दया का व्यवहार करें। Prevention of Cruelty to Animals Act 1960 की धारा 11 (3) में बताया गया है कि हाउसिंग सोसायटी में पालतू जानवरों को प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव पारित करना अवैध है।

कुत्ते ने अगर काटा तो मालिक जेल जाएगा

अगर पालतू कुत्ता किसी को काट ले तो भारतीय दंड संहिता की धारा 289 के अनुसार कुत्ते के मालिक को अधिकतम 6 महीने जेल की सजा होगी, 1000 रुपये का जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं। बिल्ली, बंदर, घोड़ा की तरह ही कुत्तों के काटने से भी रेबीज का संक्रमण फैलता है। रेबीज का वायरस स्लो किलर होता है। अगर समय पर और उचित इलाज न मिले तो इससे जान भी जा सकती है।

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

48 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

57 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

59 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago