नवीनतम

रिश्तों से बंधी गौरी: Garima Kishnani का नया अवतार, मासूम चेहरे के पीछे छिपे हैं खतरनाक इरादे

अभिनेत्री गरिमा किशनानी पहली बार टीवी शो ‘रिश्तों से बंधी गौरी’ में नकारात्मक किरदार निभाने जा रही हैं. उन्होंने बताया कि इस किरदार की खास बात यह है कि उनके चेहरे और बर्ताव से कोई नहीं पता लगा सकता कि उनके इरादे बुरे हैं. इस शो में गरिमा किशनानी एक नए अवतार में नजर आएंगी. वह लोगों को धोखा देने के लिए खुद को गौरी बताती हैं, लेकिन असल में उनकी पहचान कुछ और ही होती है.

गरिमा का रहस्यमयी रोल

गरिमा ने कहा, मैंने अब तक ज्यादातर सीधे-सादे और पारंपरिक किरदार निभाए हैं, लेकिन ‘रिश्तों से बंधी गौरी’ में मैं एक ऐसी लड़की का रोल कर रही हूं, जिसकी सोच बिल्कुल अलग है. इस रोल को निभाने में मजा इसलिए आ रहा है क्योंकि उसके चेहरे या बर्ताव से यह समझ ही नहीं आता कि उसके इरादे गलत हैं. यही रहस्य इस किरदार को खास और दिलचस्प बनाता है और इसी वजह से मैं इस रोल की ओर खींची चली आई हूं. उन्होंने आगे कहा, मैं पहली बार ऐसा किरदार निभा रही हूं जिसमें अच्छा और बुरे दोनों पहलू हैं, मुझे यह नया बदलाव काफी अच्छा लग रहा है. यह किरदार मेरे लिए कुछ नया और अलग है. इसे निभाने में मजा आ रहा है.

दर्शकों के प्यार और समर्थन की उम्मीद

गरिमा ने कहा, यह मेरा पहला निगेटिव रोल है, और मैं इस अनुभव का पूरा आनंद ले रही हूं. इस रोल की वजह से मुझे अपनी आरामदायक छवि से बाहर निकलने का मौका मिला है. मेरा किरदार कहानी में बड़ा मोड़ लाता है. हालांकि यह रोल थोड़ा मुश्किल है, लेकिन इससे मुझे एक एक्टर के तौर पर सीखने और आगे बढ़ने में मदद मिल रही है. गरिमा को उम्मीद है कि लोग उन्हें इस नए रूप में भी पसंद करेंगे. उन्होंने कहा, जैसे दर्शकों ने मेरे पिछले किरदारों को प्यार और समर्थन दिया, वैसे ही मैं उम्मीद करती हूं कि वे मुझे इस नए अवतार में भी अपनाएंगे और अपना समर्थन देंगे.

सन नियो चैनल पर प्रसारित

‘रिश्तों से बंधी गौरी’ एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसकी जबरदस्ती शादी करवाई जाती है. अब वह बुंदेला परिवार का हिस्सा बन हर दिन नई-नई मुश्किलों का सामना हिम्मत और विश्वास के साथ कर रही है. इस शो में ईशा पाठक, सावी ठाकुर और स्वाति शाह जैसे कलाकार हैं. यह शो सन नियो चैनल पर प्रसारित होता है.


ये भी पढ़े: Kanwar Yatra 2025: तेज आवाज और ऊंचाई वाले DJ पर सख्ती, 30 बड़े संचालकों को नोटिस जारी


भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

8 minutes ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

31 minutes ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

33 minutes ago

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

1 hour ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

2 hours ago