नवीनतम

मुर्दा पहुंचा थाने! लाश जल चुकी थी, 4 हत्यारे जेल में थे…; 2 माह बाद क्रिसमस मनाने लौटा मृतक

Jashpur Shocking Case: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिस युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस ने चार लोगों को जेल भेज दिया था, वह ‘मृतक’ दो महीने बाद जिंदा अपने पैरों पर चलकर थाने पहुंच गया. युवक को जीवित देख पुलिस अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

क्या था पूरा मामला? (Jashpur Murder Mystery)

यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिटोंगा की है. बीते 22 अक्टूबर को पुरना नगर और बालाछापर के बीच जंगल में पुलिस को एक अधजला शव मिला था. उस वक्त शव की शिनाख्त सिटोंगा निवासी 30 वर्षीय सीमित खाखा के रूप में कर ली गई थी.

पुलिस ने 4 लोगों को भेज दिया था जेल (Jashpur murder case twist)

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 2 नवंबर को हत्याकांड का खुलासा भी कर दिया. पुलिस की कहानी के मुताबिक, सीमित खाखा अपने साथियों के साथ झारखंड गया था, जहां कमीशन के विवाद में उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने दावा किया था कि रामजीत राम और विरेंद्र राम ने चाकू और रॉड से सीमित को मारा और शव को पेट्रोल डालकर जला दिया. इस आरोप में तीन युवकों और एक नाबालिग को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बाकायदा क्राइम सीन भी रीक्रिएट किया था.

ये भी पढ़ें: कौन सी आदतें डायबिटीज को देती हैं बुलावा?

शनिवार की रात हुआ ‘चमत्कार’ इस पूरी पुलिसिया कहानी में शनिवार की रात तब ट्विस्ट आ गया, जब ‘मृतक’ सीमित खाखा ग्राम पंचायत की सरपंच कल्पना लकड़ा के साथ जिंदा कोतवाली थाने पहुंच गया. सीमित ने बताया कि वह रोजगार की तलाश में झारखंड गया था, जहां वह साथियों से बिछड़ गया. इसके बाद वह गिरिडीह जिले में मजदूरी करने लगा. मोबाइल न होने के कारण उसका संपर्क घर से टूट गया था. अब वह क्रिसमस मनाने घर लौटा है.

वो लाश किसकी थी? (Police negligence Jashpur)

सीमित के जिंदा लौटने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जंगल में मिली वह अधजली लाश किसकी थी? पुलिस ने किसकी पहचान सीमित के रूप में की? और सबसे गंभीर सवाल यह कि जेल में बंद उन चार लोगों ने पुलिस के सामने गुनाह कबूल कैसे किया, जब ‘हत्या’ हुई ही नहीं थी? फिलहाल पुलिस के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

23 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

35 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

58 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

59 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago