नवीनतम

जयपुर जिले के बीचून गाँव से शुरू हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने हर गाँव गाँव और ढाणी ढाणी में आमजन को राहत पहुँचाने के लिए जयपुर जिले की दूदू तहसील के बीचून गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा का शुभारंभ किया. इस अभियान का उद्देश्य है – हर गांव और हर ढाणी तक प्रशासन की सीधी पहुँच सुनिश्चित करना और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्याओं का तुरंत समाधान करना.

मुख्यमंत्री ने शुभारंभ अवसर पर शिविर स्थल का निरीक्षण किया और कई पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के लाभ भी प्रदान किए. इस पखवाड़े के ज़रिए सरकार का संकल्प है कि “प्रशासन जनता के द्वार तक पहुँचे और राहत उनके हाथ में पहुँचे.”

कब तक चलेगा पखवाड़ा?

यह विशेष पखवाड़ा 24 जून से लेकर 9 जुलाई 2025 तक प्रदेशभर में मनाया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर गाँव और ढाणी तक प्रशासन को पहुँचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है. इसके तहत हर गांव में शिविर आयोजित कर विभिन्न विभागों के कार्य निपटाए जाएंगे और आमजन की सुनवाई प्राथमिकता से की जाएगी.

शिविरों में होने वाले प्रमुख कार्य

राजस्व कार्य

लंबित पत्वरगढ़ी और सीमाज्ञान प्रकरणों का निस्तारण
लंबित नामान्तरणों का समाधान
लंबित कुरेंजात रिपोर्ट तैयार करना
रास्तों के विवादों का निस्तारण
आपसी सहमति से भूखंडों का बंटवारा

ग्राम विकास और गरीबी उन्मूलन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के लिए 10,000 गांवों में बीपीएल परिवारों का सर्वे
बीपीएल परिवारों को योजनाओं से जोड़ने हेतु आवेदन लेना

स्वामित्व और जल प्रबंधन

स्वामित्व पट्टों का निर्माण एवं वितरण
पानी की टंकियों की सफाई
लंबित नल कनेक्शन जारी करना
पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत और जल-दबाव की जांच
नहरों के पटरों की सफाई एवं मरम्मत

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार देश भर में वाई-फाई कवरेज को बना रही व्यापक: मोदी सरकार के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

कृषि और पशुपालन

नर्सरियों से पौधों का वितरण
मृदा नमूनों का संग्रहण और मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण
मंगला पशु बीमा में पंजीकृत पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट और पॉलिसी जनरेट करना
पशुओं की जांच, इलाज और टीकाकरण

सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण

एनएफएसए के तहत लंबित प्रकरणों का समाधान
आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण

शिक्षा और आधारभूत सुविधाएं

विद्यालयों में प्रवेशोत्सव आयोजित कर नामांकन बढ़ाना
झूलते बिजली तारों और विद्युत पोल की मरम्मत करवाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पखवाड़ा प्रशासन की संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना को दर्शाता है। सरकार की कोशिश है कि ‘अंत्योदय’ यानी अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सम्मान दोनों पहुँचे.

इस पहल से ना सिर्फ जनता को राहत मिलेगी, बल्कि गाँवों में विकास की गति को भी बल मिलेगा.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago