Parineeti Chopra Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है. परिणीति ने एक बेटे को जन्म दिया है. राघव चड्ढा ने इस खुशखबरी की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी.
राघव ने अपने पोस्ट में लिखा, “वो आखिरकार आ गया है, हमारा बेटा! अब हमें याद ही नहीं कि उसके आने से पहले जिंदगी कैसी थी. हमारी बाहें अब हमारे छोटे से बच्चे से भरी हैं और दिल पहले से कहीं ज्यादा खुश है. पहले हमारे पास एक-दूसरे का साथ था, अब हमारे पास सब कुछ है. हम इस पल के लिए दिल से आभारी हैं.”
बताया जा रहा है कि परिणीति कुछ दिनों पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हुई थीं. फैंस लगातार उनकी तबीयत को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहे थे. अब दिवाली से ठीक पहले इस कपल ने अपने प्रशंसकों को खुशखबरी देकर जश्न का माहौल बना दिया है.
अगस्त 2025 में परिणीति और राघव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. तभी से फैंस उनके पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. राघव की पोस्ट के बाद से ही बॉलीवुड और राजनीतिक जगत से बधाइयों का तांता लग गया है. कई सितारों और नेताओं ने कपल को नए जीवन अध्याय के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
अगर दोनों के रिश्ते की बात करें तो 13 मई 2023 को दिल्ली में परिणीति और राघव ने सगाई की थी. वहीं, एक साल बाद 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में दोनों ने सात फेरे लिए. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.
अब बेटे के आगमन के बाद यह जोड़ी नई पेरेंटहुड जर्नी की शुरुआत कर चुकी है. फैंस सोशल मीडिया पर लगातार कपल को बधाइयां दे रहे हैं और छोटे राजकुमार की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…