Ration Card: कार्डधारकों को राहत
Ration Card : राशन कार्ड लाभार्थीयों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए कार्डधारकों को राहत दी हैं. अब आपको कोटेदार किसी भी हाल में कम राशन नहीं तौलेंगे. अक्सर आपने सुना होगा कि कोटेदार अपने फायदे के लिए कम राशन तौल देते है जिस से गरीब जनता के दो वक्त की रोटी पर असर पड़ता हैं. इसी कड़ी में सरकार ने बड़ी पहल करते हुए कोटेदारों के लिए नया नियम लागू किया है. एक तरफ सरकार ने फ्री राशन की अवधि को दिसंबर तक के लिए बढ़ा दीया है. दूसरी तरफ मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी ‘वन नेशन वन राशन कार्ड योजना’ पूरे देश में लागू कर दी गई है. जिसके बाद सभी दुकानों पर ऑनलाइन इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ सेल यानी पीओएस डिवाइस को जरूरी कर दिया गया है. सरकार के इस फैसले का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है. तो आइये जानते हैं इसके नियम
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लाभार्थियों को सही मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध हो इसके लिए केंद्र सरकार ने राशन की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ़ सेल (EPOS) उपकरणों को इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ जोड़े की योजना बनाई है. जिसके बाद खाद्य सुरक्षा कानून नियमों में संशोधन कर दिया है. इसके बाद अब सभी कोटेदारों को इलेक्ट्रॉनिक तराजू रखना जरूरी कर दिया गया है.
सरकार के इस फैसले के बाद अब देश में उचित दर वाली सभी दुकानों को आनलाइन इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ सेल यानी पीओएस डिवाइस से जोड़ने का प्रोसेस शुरू हो गया है. यानी अब राशन तौलने में गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के लाभार्थी को किसी भी सूरत में कम राशन न दिया जाए, इसके लिए राशन डीलरों को हाइब्रिड माडल की प्वाइंट आफ सेल मशीनें मुहैया की गई हैं. बता दें कि ये मशीनें ऑनलाइन मोड के साथ ही नेटवर्क न रहने पर ऑफलाइन भी काम कर पाएंगी.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…