नवीनतम

Tamannaah Bhatia: क्या बिजनेसमैन संग सात फेरे लेंगी बाहुबली एक्ट्रेस? तमन्ना भाटिया ने बताया कैसा है उनका होने वाला हसबैंड

‘बाहुबली’ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि तमन्ना ने बिजनेसमैन के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया है और शादी के लिए हां भी कह दिया है.

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली हैं.  बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन तमन्ना भाटिया की शादी की चर्चा जोरों पर हैं. तमन्ना जल्द ही मुंबई के एक बिजनेसमैन के साथ शादी के बंधन में  जल्द ही बंध सकती हैं.

जल्द शादी करने वाली है तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया की दुल्हन बनने की तैयारी पूरी जोरो से चल रही है. एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बधने वाली है.ऐसे में वो कोई भी न्यू प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रही हैं, क्योंकि तमन्ना जल्द ही शादी की तैयारियों में बिजी होने वाली है और उन्हें अपने लिए थोड़ा समय भी चाहिए.

‘बाहुबली’ एक्ट्रेस तमन्ना दुल्हन बनने वाली हैं. उन्होंने  बिजनेसमैन के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया है और शादी के लिए हां भी कह दिया है. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी शादी की खबरों को अभी तक कंफर्म नहीं किया है, लेकिन तमन्ना ने शादी के लिए इनकार भी नहीं किया है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि तमन्ना भाटिया जल्द ही अपनी शादी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकती हैं.

तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं. एक्ट्रेस ने कई हिंदी फिल्मों में शानदार काम किया है. साउथ सिनेमा में भी तमन्ना का बड़ा नाम हैं. तमन्ना अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं, जिसमें से एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली भी है.

तमन्ना की शादी की अफवाह पहले भी उड़ चुकी है

तमन्ना भाटिया ने शादी पर बात करते हुए  कुछ समय पहले ही कहा था कि लोग शादी को बहुत ज्यादा अहमियत देते हैं. एक्ट्रेस ने कहा था कि जब सही टाइम होगा तब वो शादी कर लेंगी.

बता दें कि ये ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब तमन्ना की शादी को लेकर चर्चा हो रही है. इससे पहले भी एक्ट्रेस की शादी की अफवाहें उड़ चुकी  है. लेकिन उन बातों में कोई दम नहीं था. अब देखना होगा कि इस बार तमन्ना भाटिया शादी के बंधन में बंधती हैं या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

15 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

17 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

34 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

46 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago