देश

MP: कमलनाथ ने जन्मदिन पर काटा मंदिर के आकार वाला केक तो भड़के CM शिवराज, बोले-ये हिंदू धर्म का अपमान

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के जन्मदिन पर काफी बवाल खड़ा हो गया है. दरअसल कमलनाथ ने हनुमान जी की तस्वीर और मंदिर की शेप का वाला केक काटा था. जिसके बाद बीजेपी के तमाम नेताओं की तरफ से विवाद खड़ा कर दिया गया. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमलनाथ को बगुला भगत बताते हुए कहा कि,” उनका भक्ति से कोई लेना देना नहीं है. कांग्रेस मुंह में राम और बगल में छुरी रखती है. उन्होने कहा कि ये हिंदू धर्म का अपमान है, इसको समाज स्वीकार नहीं करेगा.

मंत्री विश्वास सारंग ने भी साधा निशाना

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कमलनाथ पर करारा हमला बोला है. उन्होने कमलनाथ को मंदिर विरोधी मानसिकता वाला बता दिया है, इसके अलावा कहा कि उनको मांफी मांगनी चाहिए. मंत्री विश्वास के अलावा बीजेपी की तरफ से कई नेताओं ने उन पर करारा हमला बोला है.

18 नवंबर को है कमलनाथ का जन्मदिन

बता दें कि कमलनाथ का जन्मदिन 18 नवंबर को है. लेकिन उनके कार्यकर्ता और प्रशंसक इस मौक पर प्रदेश के कई जगहों पर केक काट रहें है. इस बार उनके प्रशंसक शिकारपुर में उनका बर्थ डे केक काट कर सेलिब्रेट कर रहे थे और इस कार्यक्रम में खुद कमलनाथ भी मौजूद थे.

कमलनाथ के दावे पर शिवराज का पलटवार

इससे पहले कमलनाथ ने बीजेपी विधायकों का कांग्रेस में संपर्क में होने का दावा किया था. इसी पर मुख्यमंत्री शिवराज ने उन पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘दिल बहलाने के लिए ख्यला अच्छा है गालिब’, कमलनाथ सपना देखते रहे, और जो जहाज डूब रहा है उसमें कौन जा रहा है ? शिवराज ने कहा कि सुबह सपना देखो और आरोप लगा दो, ऐसे नहीं चलेगा.

पहली बार नहीं हुई केक पॉलिटिक्स

ये कोई पहली बार नहीं है जब केक काटने पर विवाद खड़ा हुआ हो, इससे पहले पूर्व सीएम उमा भारती भी केक काटने को लेकर विवादों में फंस चुकी हैं. सीएम बनने के बाद उमा भारती ने जाम सावली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में केक काटा था. इस पर कांग्रेस ने उन पर हनुमान मंदिर में अंडे वाला केक काटकर आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था.

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

JDU Internal Crisis: ‘छोटे सरकार’ तो महज ट्रेलर, असली फिल्म अब ललन सिंह पर बनेगी! जेडीयू में बड़ी बगावत की आहट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति और जेडीयू के भीतर अंतर्कलह तेज हो गई है. अनंत…

15 minutes ago

Sarkari Naukri Update: अब चरित्र सत्यापन के बिना भी मिलेगी नौकरी, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP Jobs Latest Update: उत्तर प्रदेश सरकार ने नई भर्ती नीति के तहत बड़ा फैसला…

57 minutes ago

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! रातभर बरसे बादल, 6.4 डिग्री लुढ़का पारा, ठंड ने दे दी दस्तक

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है कि लोगों को…

1 hour ago

PM Kisan 24th Installment: किसानों की दिवाली होगी रोशन, आज पीएम मोदी भेजेंगे 24वीं किस्त के 2000 रुपये

PM Kisan 24th Installment Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात से पीएम किसान सम्मान निधि…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang 30 अक्टूबर 2026: इस समय भूलकर भी न करें कोई शुभ काम, नोट करें राहुकाल, नक्षत्र और अमृत चौघड़िया का समय

Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक मास…

2 hours ago