इंदौर एयरपोर्ट पर बम को लेकर को मज़ाक पड़ा भारी,लेकिन फिर क्या हुआ..?

भोपाल – आ बैल मुझे मार.ये एक कहावत इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट चरितार्थ हो गयी.यहां एक शख्स को मज़ाक करना बहुत भारी पड़ गया।सामान की जांच के दौरान पति ने अपनी पत्नी के बैग में बम होने की बात कही, जिससे हड़कंप मच गया।
इंदौर के देवी अहिल्याबाई अंतर्राष्ट्रीय (डीएआई) हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान ‘बैग में बम’ होने के बारे में एक हवाई यात्री का मजाक उसकी मुसीबत का कारण बन गया। हालांकि, लिखित माफी मांगने के बाद ही उसे और उसके परिवार को जाने दिया गया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों से गहन जांच और पूछताछ के कारण वे उड़ान नहीं भर सके। मामले की जानकारी रखने वाले आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर में डीएआई हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान एक पुरुष यात्री ने अपनी पत्नी के बैग में बम होने को लेकर मजाक किया, जिसके चलते सुरक्षा कर्मियों को उनके सामान की जांच करनी पड़ी। जांच के कारण अन्य यात्री भी प्रतीक्षा कर रहे थे जब तक कि दंपति को पूछताछ के लिए सुरक्षा कक्ष में नहीं ले जाया गया।

एक अधिकारी ने दावा किया कि घटना रविवार रात की है जब एक पुरुष यात्री, जो अपनी पत्नी और बेटी के साथ डीएआई हवाईअड्डे पर अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरने आया था, उसने कथित तौर पर कहा कि उसकी पत्नी अपने बैग में एक बम ले जा रही है।’ हवाईअड्डे के अधिकारी ने कहा कि तीनों को गहन पूछताछ और तलाशी से गुजरना पड़ा।

अधिकारी ने कहा, “उनके पूरे सामान की गहन जांच के बाद उन्हें सुरक्षा जांच के लिए एक अलग कमरे में ले जाया गया। सुरक्षाकर्मियों ने उनकी और उनके सामान की गहन जांच-पड़ताल की और उनसे पूछताछ भी की। पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने अपने गैरजिम्मेदाराना रवैये के लिए माफी मांगी और उसके सामान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं सामान नहीं मिला।

-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

16 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

16 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

28 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

36 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago