नवीनतम

‘याद रखो यह पश्चिम बंगाल है, तुम्हारे मुंह में तेजाब डालकर..’, TMC विधायक अब्दुर रहीम की BJP नेताओं को धमकी

TMC MLA Threatens to BJP Leaders: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक और जिला अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी (Abdur Rahim Bakhshi) ने बीजेपी नेताओं को धमकी देकर सियासी विवाद खड़ा कर दिया है. मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र के इनायतनगर में आयोजित एक विरोध रैली में बख्शी ने बीजेपी नेताओं पर तीखा हमला बोला.

उसने कहा, “अगर मैंने बीजेपी नेताओं से दोबारा सुना कि बंगाल के प्रवासी मजदूर बंगाली नहीं, बल्कि रोहिंग्या या बांग्लादेशी हैं, तो मैं उनके मुंह में तेजाब डालकर उनकी आवाज को बंद कर दूंगा.” यह रैली बीजेपी शासित राज्यों में बंगालियों पर कथित अत्याचार और बंगाली भाषा के अपमान के विरोध में थी.

‘बीजेपी शासित राज्यों में बंगालियों की हत्या हो रही’

अब्दुर रहीम बख्शी (Abdur Rahim Bakhshi) ने बीजेपी नेताओं का सामाजिक बहिष्कार करने और उनकी पार्टी के झंडे फाड़ने की अपील की. उसने बीजेपी सांसदों पर शारीरिक हमले की भी चेतावनी दी, यह आरोप लगाते हुए कि बीजेपी शासित राज्यों में बंगालियों की हत्या हो रही है. बख्शी ने बीजेपी विधायक शंकर घोष के एक पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर बंगाल के प्रवासी मजदूरों को रोहिंग्या या बांग्लादेशी बताया था.

अब्दुर रहीम बख्शी के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया

बीजेपी ने अब्दुर रहीम बख्शी (Abdur Rahim Bakhshi) के बयान की कड़ी निंदा की है. बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने टीएमसी पर राजनीतिक हिंसा को सामान्य बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बख्शी ने पहले भी बीजेपी, सीपीआई (एम), और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ-पैर काटने की धमकी दी थी.

यह भी पढ़िए: डोनाल्ड ट्रंप पर बिगबॉस का ‘विस्फोट’! सलमान खान ने उड़ाई खिल्ली; जनता बोली- ये तो बाप निकला

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

37 minutes ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

1 hour ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

2 hours ago