TMC MLA Threatens to BJP Leaders: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक और जिला अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी (Abdur Rahim Bakhshi) ने बीजेपी नेताओं को धमकी देकर सियासी विवाद खड़ा कर दिया है. मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र के इनायतनगर में आयोजित एक विरोध रैली में बख्शी ने बीजेपी नेताओं पर तीखा हमला बोला.
उसने कहा, “अगर मैंने बीजेपी नेताओं से दोबारा सुना कि बंगाल के प्रवासी मजदूर बंगाली नहीं, बल्कि रोहिंग्या या बांग्लादेशी हैं, तो मैं उनके मुंह में तेजाब डालकर उनकी आवाज को बंद कर दूंगा.” यह रैली बीजेपी शासित राज्यों में बंगालियों पर कथित अत्याचार और बंगाली भाषा के अपमान के विरोध में थी.

‘बीजेपी शासित राज्यों में बंगालियों की हत्या हो रही’
अब्दुर रहीम बख्शी (Abdur Rahim Bakhshi) ने बीजेपी नेताओं का सामाजिक बहिष्कार करने और उनकी पार्टी के झंडे फाड़ने की अपील की. उसने बीजेपी सांसदों पर शारीरिक हमले की भी चेतावनी दी, यह आरोप लगाते हुए कि बीजेपी शासित राज्यों में बंगालियों की हत्या हो रही है. बख्शी ने बीजेपी विधायक शंकर घोष के एक पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर बंगाल के प्रवासी मजदूरों को रोहिंग्या या बांग्लादेशी बताया था.
अब्दुर रहीम बख्शी के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया
बीजेपी ने अब्दुर रहीम बख्शी (Abdur Rahim Bakhshi) के बयान की कड़ी निंदा की है. बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने टीएमसी पर राजनीतिक हिंसा को सामान्य बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बख्शी ने पहले भी बीजेपी, सीपीआई (एम), और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ-पैर काटने की धमकी दी थी.
यह भी पढ़िए: डोनाल्ड ट्रंप पर बिगबॉस का ‘विस्फोट’! सलमान खान ने उड़ाई खिल्ली; जनता बोली- ये तो बाप निकला
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


