सलमान खान का डोनाल्ड ट्रंप पर तंज
Salman Khan Taunt On Donald Trump: हाल ही में बिग बॉस 19 के मंच पर होस्ट सलमान खान ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, “जो सबसे ज्यादा ट्रबल फैला रहे हैं, उन्हीं को शांति प्राइज चाहिए.” सलमान का यह तंज सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ इशारा करता है, जो लगातार खुद को नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार बताते हैं, जबकि उनकी नीतियाँ और टैरिफ युद्ध दुनिया भर में तनाव बढ़ा रहे हैं. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि सलमान ने एक तीर से दो निशाने लगाए हैं.
डोनाल्ड ट्रंप पर तंज
बिगबॉस 19 में हुआ वायरलबिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan Bigg Boss) ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और इसी दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा. सलमान ने कहा, “ये क्या हो रहा है पूरी दुनिया में. जो सबसे ज्यादा ट्रबल फैला रहे हैं, उन्हीं को शांति प्राइज चाहिए.” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे डोनाल्ड ट्रंप पर तंज के रूप में देखा.
Aaj toh Salman ne Trump ki bhi leli 🤣
“Puri duniya mein jo sabse zyada trouble faila rahe hain, unko hi peace prize chahiye” 🙃#BiggBoss19 #SalmanKhan#AbhishekBajaj #FarhanaBhatt #AshnoorKaur pic.twitter.com/VBPzmP3tuQ
— RADHA SINGH (@MeenaNirbahy) September 6, 2025
फरहाना की क्लास
सलमान खान ने फरहाना की क्लास लगाते हुए कहा कि आप पीस एक्टिविस्ट हैं, लेकिन आप शांति बनाए रखने की बजाय शांति पर ही अटैक कर रही हैं. पीस एक्टिविस्ट झगड़े सुलझाते हैं और दोस्ती कराते हैं. सलमान के इस बयान को लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप पर तंज के रूप में देखा, जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय विवादों को मध्यस्थता के जरिए ‘सुलझाने’ का दावा किया है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की सादगी देख सब हैरान! प्रधानमंत्री ने आम सांसद की तरह बैठकर ली ट्रेनिंग
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
- सलमान के बयान को लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप पर तंज के रूप में देखा
- एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान ने एक तीर से दो निशाने लगा दिए
- एक तो उन्होंने फरहाना की क्लास लगाई और दूसरा डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा.
- लोगों ने सलमान की तारीफ की और कहा कि वह एक महान अभिनेता हैं.
डोनाल्ड ट्रंप पर तंज क्यों? (Salman reaction on Trump)
डोनाल्ड ट्रंप ने कई अंतरराष्ट्रीय विवादों को मध्यस्थता के जरिए ‘सुलझाने’ का दावा किया है. भारत-पाकिस्तान के बीच मई महीने में हुए विवाद को भी रोकने की बात कही थी, जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी. ट्रंप प्रशासन अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार मानता है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



