नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता
UP News: यूपी से धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया है. खबर के मुताबिक, हमीरपुर जिले में नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता ने इस्लाम कबूल लिया है. अब नायब तहसीलदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक मस्जिद में नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं. जब ये खबर प्रशासन तक पहुंची तो जांच के लिए एक तहसीलदार को मौके पर भेजा गया. सच्चाई जानने के बाद उनके खुद के पैरों तले जमीन खिसक गई.
एसपी डॉक्टर दीक्षा शर्मा ने बताया कि नायब तहसीलदार की पत्नी आरती यज्ञसैनी उर्फ आरती गुप्ता ने थाना कोतवाली सदर में प्रार्थना पत्र दिया है. इसके आधार पर पांच नामजद और छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई. मस्जिद के मौलाना और मुन्ना को हिरासत में ले लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, हमीरपुर जिले में तहसील मौदहा के नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता ने धर्म परिवर्तन कर मो.यूसुफ बनकर कस्बे की मस्जिद में दो दिन नमाज पढ़ने गए. मामला प्रकाश में आते हीं उनकी जांच हो गई. बुधवार को उनकी पत्नी ने पांच नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ धर्म संपरिवर्तन का मामला दर्ज कराया है.
बता दें कि मस्जिद ने अपने आप को विवाद को बचाने के लिए इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी. जिसकी जांच करने के लिए बीती रात तसीलदार मौके पर पहुंचे थे. जिन्होंने मौके पर मौजूद कई लोगों के बयान दर्ज करते हुए दस्तखत कराए हैं. मस्जिद के मुअज्जिन मुहम्मद मुस्ताक ने बताया कि एक अज्ञात शख्स लगातार नमाज पढ़ने आ रहा था. जो अपना नाम मुहम्मद यूसुफ बता रहा था.
Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…
सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…
अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…
Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…
बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…
ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…