पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
By Radha Priya
कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने अब दिल्ली में भी दस्तक दे दी है.
Covid 19 JN.1 Variant In Delhi: कोरोना महामारी नए साल की शुरुआत से पहले फिर से फैलने लगी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोरोनावायरस का नया वैरिएंट JN.1 अब तक कई देशों में मिल चुका है. भारत में भी इसके संक्रमण के 100 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं. आज दिल्ली में भी इससे पीड़ित एक मरीज की पहचान की गई है.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया को बताया कि प्रांत में कोरोनावायरस ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट JN.1 का पहला मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए 3 सैंपल्स भेजे गए थे. जिनमें से एक JN.1 और दो ओमिक्रॉन के केस मिले हैं.’ पूरी देश की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोनावायरस के 529 नए मामले दर्ज किए गए हैं.
अब देशभर में कोविड के एक्टिव केसेस की संख्या 4,093 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में कोरोनावायरस के 3 मरीजों की मौत हुई है. जिनमें दो मरीज कर्नाटक और एक मरीज गुजरात से हैं. इस बीच कोरोनावायरस के सब-वैरिएंट JN.1 के 40 नए केस दर्ज किए गए. वहीं, शाम को दिल्ली में भी एक केस की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही 26 दिसंबर तक देशभर में कोविड के नए वैरिएंट के केसों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है.
यह भी पढ़िए: देश के 7 राज्यों में फैला JN.1 सब वेरिएंट, 24 घंटे में 529 नए मरीज, 3 की मौत, जानें कैसे हैं हालात
अब तक नए वैरिएंट JN.1 के सबसे ज्यादा मामले गोवा में पाए गए हैं. जहां 34 नए मामले सामने आए हैं. इसी तरह कर्नाटक में 10, केरल में 8, महाराष्ट्र से 7, राजस्थान से 5, तमिलनाडु में चार और तेलंगाना में दो मरीज मिले हैं. गुजरात में JN.1 वेरिएंट के अब तक 34 केस सामने आ चुके हैं. यह वायरस अब तक देश के 7 राज्यों में लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है.
— भारत एक्सप्रेस
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…
देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…
अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…
तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…