देश

New Year Gift: नई साल पर राजस्थानवासियों को BJP सरकार का तोहफा, गैस सिलेंडर सिर्फ ₹450 में मिलेगा, CM भजन लाल शर्मा ने किया ऐलान

Rajasthan News: राजस्थानवासियों को नए साल की पहली तारीख से 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलने लगेगा. हाल ही में विधानासभा चुनाव जीतकर नए सीएम बने भजन लाल शर्मा ने यह ऐलान किया है. सीएम भजन लाल शर्मा के मुताबिक, 1 जनवरी से गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा.

450 रुपए में गैस सिलेंडर का यह लाभ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा. उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर के दाम काफी कम हो जाते हैं. आज टोंक जिले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “इस योजना के तहत सब्सिडी की राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी और लाभार्थी महिलाओं के खातों में ये राशि हस्तांतरित की जाएगी.”

बता दें कि मुख्यमंत्री आज यानी कि बुधवार को टोंक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में शामिल हुए. वहां उन्होंने घोषणा की कि 1 जनवरी 2024 से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा.

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का नाम बदला

इसके अलावा भजनलाल सरकार ने इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का नाम बदलकर अब रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना कर दिया है. इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

1 minute ago

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

2 minutes ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

1 hour ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

1 hour ago