10 दिनों के भीतर झारखंड में लव जिहाद का तीसरा केस,निशाने पर आदिवासी युवतियां,केस दर्ज
रांची – लव जिहाद की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पिछले 10 दिनों के भीतर झारखंड में लव जिहाद की तीन हैरान करने वाली घटनाओं ने समाज को झकझोर दिया है। इसे लेकर बीजेपी और हिन्दूवादी संगठन एक्शन में हैं और उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर ले लिया है. तीसरा मामला खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में फखरुद्दीन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता आदिवासी समुदाय से है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की को झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता गर्भवती हो गई लेकिन उसे इसका पता नहीं चला। संदेह होने पर घर वालों ने डॉक्टर से जांच कराई तो चार महीने का गर्भ होने का पता चला। इसके बाद परिजनों ने संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई।आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.
लड़की के मोबाइल चैटिंग के जरिए युवक से बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हुआ। प्यार-मोहब्बत का वास्ता देकर लड़के ने यौन शोषण किया।
एसपी अमन कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद नाबालिग लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। गौरतलब है कि इसके पहले दुमका और लोहरदगा से भी दो ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं। दुमका में आदिवासी लड़की के यौन शोषण के बाद उसकी हत्या के आरोप में अरमान अंसारी और लोहरदगा में यौन शोषित लड़की को कुएं में धकेलकर उसे पत्थर से कुचलने की कोशिश की घटना में रब्बानी अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
इधर इस घटना को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया, झारखंड में ग्रूमिंग गैंग का अभी अभी एक कारनामा खूंटी जि़ले से मिला है। 15 साल की आदिवासी लड़की के साथ फखरुद्दीन ने बलात्कार किया। लड़की गर्भवती हुई तो जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया।
-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…