लीगल

लाल किला ब्लास्ट मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज मामलों को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में किया ट्रांसफर

2025 Red Fort Car Blast Case: साल 2025 में देश की राजधानी दिल्ली को दहला देने वाले लाल किला कार बम धमाके की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी कामयाबी मिली है. शीर्ष अदालत ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज दो अलग-अलग संबंधित मामलों को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया है. जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की बेंच ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह भी स्पष्ट किया कि अब इन तीनों एफआईआर (FIR) को एक साथ जोड़कर एक ही अदालत में सुनवाई की जाएगी.

दरअसल, एनआईए ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दलील दी थी कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज मामलों के तार सीधे तौर पर लाल किला ब्लास्ट की बड़ी आतंकी साजिश से जुड़े हुए हैं, इसलिए जांच और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए इनकी संयुक्त सुनवाई बेहद जरूरी है.

डॉक्टरों के ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल

गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 के पास एक हुंडई i20 कार में भीषण धमाका हुआ था, जिसमें 15 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी और 32 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. जांच में सामने आया कि धमाके के वक्त कार अल-फलाह यूनिवर्सिटी का डॉक्टर उमर नबी चला रहा था. एनआईए की तफ्तीश में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस आतंकी वारदात के पीछे जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा पढ़े-लिखे लोगों और डॉक्टरों का एक पूरा नेटवर्क काम कर रहा था.

नूंह में रची गई साजिश

इस मामले में एजेंसी अब तक डॉक्टर मुजम्मिल शकील गनी, डॉक्टर शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान, बिलाल वानी, दानिश, शोएब और आमिर राशिद समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. जांच के दौरान फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर शाहीन सईद के फ्लैट से 18.50 लाख रुपये नकद, सोने के बिस्किट, गहने और अरब देशों की करेंसी बरामद हुई है.

तफ्तीश में यह भी पता चला कि आमिर ने उमर नबी को दिल्ली आकर i20 कार खरीदने में मदद की थी, जबकि दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव करने और रॉकेट बनाने की कोशिश की थी. वहीं, आरोपी शोएब ने धमाके से ठीक पहले उमर को नूंह में अपनी साली अफसाना के घर 10 दिनों तक पनाह दिलवाई थी. अब तीनों मामलों के एक साथ दिल्ली में चलने से इस पूरे आतंकी नेटवर्क को सजा दिलाने की राह और आसान हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: 135 साल पुरानी ऐतिहासिक लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! केंद्र सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, जानें क्या है पूरा प्लान

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हुगली नदी के किनारे कोलकाता के पवित्र स्थलों की सैर

Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…

9 minutes ago

पीएम स्वनिधि लोन से रेहड़ी-पटरी वालों की कामयाबी: जानिए कैसे वर्किंग कैपिटल से संवरता है रोज का कारोबार

पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) लोन किसी रेहड़ी-पटरी वाले के रोजमर्रा के व्यापार को कैसे सहारा…

10 minutes ago

दक्षिण की द्वारका: गुरुवायुर मंदिर की खोज

Guruvayur Temple: केरल का गुरुवायुर मंदिर भगवान कृष्ण के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है. इसे…

19 minutes ago

‘माई रे! ये कैसी ममता?’ छठ का प्रसाद हुआ जूठा तो खौला मां का खून; 4 साल की मासूम को मार डाला

बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने की बात पर मां ने…

26 minutes ago

विजयनगर साम्राज्य की अनमोल विरासत: हम्पी का पत्थरों से बना रथ और संगीत सुनाते 56 खंभे

Hampi Stone Chariot: कर्नाटक के हम्पी में मौजूद विजयनगर साम्राज्य की विरासत आज भी लोगों…

31 minutes ago

अमित शाह ने पुणे में NHEC सहकारी परियोजना का किया भूमिपूजन, ‘भारत टैक्सी’ सेवा भी की लॉन्च

Bharat Taxi Launch: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में…

33 minutes ago