लीगल

मकोका मामले में जेल में बंद आप नेता नरेश बलियान को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं

Delhi High Court ने मकोका के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर से पूर्व विधायक नरेश बालियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. जस्टिस रविंदर डुडेजा ने अर्जी को खारिज करते हुए कहा कि 4 दिसंबर की तारीख पहले से ही तय है, लिहाजा जल्द सुनवाई संभव नहीं है.

सिंडिकेट का हिस्सा

इससे पहले सुनवाई के दौरान बलियान की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विकास पाहवा ने कहा था कि मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है. पाहवा ने यह भी कहा था कि नरेश बलियान और कपिल सांगवान से कोई सांठ-गांठ नही है और ना ही मेरे खिलाफ मनी ट्रेल से संबंधित कोई सबूत मिला है. मुझे जबरन वसूली मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन मकोका के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने यह भी कहा था कि 15 वीं एफआईआर में कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा था कि मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है. बलियान के वकील ने यह भी कहा था कि 2 लोगों के इकबालिया बयान जिसमें कहा गया है कि मैं सिंडिकेट का हिस्सा हूं, यह स्वीकार्य नहीं है.

उन्होंने आगे कहा था कि इकबालिया बयान डीसीपी द्वारा और मुक्त माहौल में दर्ज किया जाना चाहिए था. इसे मजिस्ट्रेट के पास भेजा जाता है, जहां आरोपी मजिस्ट्रेट के सामने हस्ताक्षर करता है, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया. बलियान के वकील ने कहा था कि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ मकोका के तहत मामला नहीं बनता है.

मकोका के मामले में गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बलियान के जमानत का विरोध किया है. बलियान ने राऊज एवेन्यु कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत की मांग की है. दिल्ली पुलिस ने बलियान को मकोका के मामले में 4 दिसंबर को गिरफ्तार किया था. निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद बलियान हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते है.

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है. कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.

ये भी पढ़ें: अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

42 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

56 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago